राजेश कुमार बिहार के नए कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, पार्टी ने अखिलेश सिंह को हटाया

कांग्रेस ने बिहार में अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए राजेश कुमार को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने लेटर जारी कर कहा है कि राजेश कुमार तत्काल प्रभाव से बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किया जाते हैं. बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी हैं.
कांग्रेस पार्टी ने बिहार में बड़ा बदलाव करते हुए अखिलेश सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है. इसके साथ-साथ पार्टी ने राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया है. अखिलेश प्रसाद सिंह सवर्ण भूमिहार जाति से आते हैं. राजेश कुमार दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं और फिलहाल वो औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक हैं. माना जा रहा है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने दलित पर दांव खेला है.
कांग्रेस पार्टी की ओर से लेटर जारी कर कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी की ओर से उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई है.
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge द्वारा श्री राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आपको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/Py4O2Ybs8c
— Congress (@INCIndia) March 18, 2025
ब्रेकिंग स्टोरी है, अपडेट हो रही है…