संकट के वक्त पूल पार्टी कर रही थी ट्रंप की महिला मंत्री, अब गई कुर्सी

संकट के वक्त पूल पार्टी कर रही थी ट्रंप की महिला मंत्री, अब गई कुर्सी

श्रम मंत्री चावेज डेरेमर पर यह आरोप है कि जब अमेरिका में अक्टूबर 2025 में शटडाउन लगा था, तब उन्होंने सरकारी पैसों से अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की. इसके अलावा उन पर दफ्तर में शराब पीने का भी आरोप लगा है. इसकी जैसे ही जांच शुरू हुई, डेरेमर ने इस्तीफा दे दिया.

अमेरिका के श्रम मंत्री के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मंत्री लोरी चावेज-डेरेमर पर अमेरिका में संकट के वक्त पूल पार्टी करने का आरोप है. वो भी सरकारी पैसों से. इसकी जांच शुरू होने के बाद नैतिकता के आधार पर डेरेमर ने इस्तीफा देने की घोषणा की है. हाल के दिनों में यह तीसरा मौका है, जब ट्रंप कैबिनेट के किसी सदस्य का इस्तीफा हुआ है. 58 साल की लोरी चावेज को दूसरी बार सरकार में आने के बाद ट्रंप ने श्रम मंत्री के तौर पर अपने कैबिनेट में शामिल किया था.

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 58 साल की लोरी कदाचार मामलों की जांच के दौरान इस्तीफा देने का फैसला किया है. उनके विभाग के 4 और अफसरों का इस्तीफा हुआ है. सभी पर अमेरिका में शटडाउन के वक्त पूल पार्टी करने का आरोप है.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग का कहना है कि निजी क्षेत्र में काम करने के लिए डेरेमर ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. एक साल में उन्होंने श्रम क्षेत्र के लिए जो किया है, वो काफी उल्लेखनीय है.

डेरेमर का इस्तीफा क्यों हुआ?

1. न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक शिकायत के आधार पर डेरेमर को लेकर रिपोर्ट की थी. इसके मुताबिक डेरेमर अपने कर्मचारियों पर चिखती-चिल्लाती हैं. इतना ही नहीं, काम के दौरान डेरेमर शराब का भी सेवन करती हैं.

2. डेरेमर पर यह भी आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी अफसरों को सरकारी पैसों पर टूर के लिए भेजा, जो कानूनन गलत था. डेरेमर पर पद का दुरुपयोग का आरोप भी लगा. उनके सुरक्षा गार्ड को लेकर भी कई तरह के आरोप लगाए गए.

3. डेरेमर तब सुर्खियों में आईं, जब अक्टूबर 2025 में अमेरिका में शटडाउन की घोषणा हुई. उस वक्त अपने दोस्तों के साथ डेरेमर पूल पार्टी करने चली गईं. इसको लेकर अमेरिका में हंगामा मच गया.

प्रारंभिक जांच के बाद हुआ इस्तीफा

रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में यह पाया गया कि काम के दौरान डेरेमर अपने दोस्तों के साथ क्लब में शराब पीने जाती थीं. इतना ही नहीं उन पर सरकारी पैसों से टूर करने का आरोप भी सही साबित हुआ. जांच की रिपोर्ट सीनेट को भेज दी गई, जिसके बाद डेरेमर ने इस्तीफा देने का फैसला किया.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More