Emmy Awards 2026 Winners List: 78वें एमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस समेत देखें पूरी विनर लिस्ट
Emmy Awards 2026 Full Winners List: 78वें एमी अवॉर्ड्स के विनर्स के नाम का ऐलान हो चुका है. ड्रामा केटेगरी में 'द पिट' के लिए नोआ वायले ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है.
Emmy Awards 2026 Full Winners List: टीवी शोज और ड्रामों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की नजरें पिछले कुछ दिनों से लगातार इसपर टिकी हुई थीं कि इस बार एमी अवॉर्ड्स के मंच पर कौन से टीवी शोज और सितारे अपने नाम का परचम लहराएंगे. अब आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. 78वें एमी अवॉर्ड्स के तमाम विनर्स की घोषणा हो चुकी है. ‘द पिट’ का जलवा देखने को मिला है. इस सीरीज के एक्टर नोआ वायले ने बेस्ट लीड एक्टर इन ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
एमी के मंच पर रिया सीहोर्न भी छा गईं. उन्होंने अपना पहला एमी अवॉर्ड हासिल कर लिया है. वो ड्रामा केटेगरी में ही बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीती हैं. उन्हें ये अवॉर्ड एपल टीवी के साइस-फिक्शन सीरीज ‘प्लुरिबस’ के लिए दिया गया है. अगर बात कॉमेडी केटेगरी की करें तो इस केटेगरी में बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीन स्मार्ट ने अपने नाम किया है. उन्हें ये अवॉर्ड टीवी सीरीज ‘हैक्स’ हैक्स के लिए दिया है.
कॉमेडी केटेगरी में बेस्ट लीड एक्टर
कॉमेडी में बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड मैथ्यू राइस ने जीता है. उन्हें ये अवॉर्ड ‘विडोज बे’ के लिए दिया गया है. इतना ही नहीं मैथ्यू ने क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए भी आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर इन अ लिमिटेड सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया है. यानी एक ही फंक्शन में उन्होंने दो-दो लीड एक्टर का पुरस्कार जीत लिया है. आप विनर्स की फुल लिस्ट नीचे देख सकते हैं.
ड्रामा केटेगरी
- बेस्ट लीड एक्टर: नोआ वायले (‘द पिट’)
- बेस्ट लीड एक्ट्रेस: रिया सीहॉर्न (‘प्लूरिबस’)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: टॉम पेल्फ्री (टास्क)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एलिसन जैनी (‘द डिप्लोमैट’)
- बेस्ट गेस्ट एक्टर: अर्नेस्ट हार्डन जूनियर (‘द पिट’)
- बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस: शैलीन वुडली (‘पैराडाइज’)
कॉमेडी केटेगरी
- बेस्ट लीड एक्टर: मैथ्यू राइस (‘विडोज बे’)
- बेस्ट लीड एक्ट्रेस: जीन स्मार्ट (‘हैक्स’)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: स्टीफन रूट (‘विडोज बे’)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: हैना एनबाइंडर (‘हैक्स’)
- बेस्ट गेस्ट एक्टर: रॉब रेनर (‘द बेयर’)
- बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस: बेट्टी गिलपिन (‘विडोज बे’)
लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज केटेगरी
- बेस्ट लीड एक्टर: मैथ्यू राइस (‘द बीस्ट इन मी’)
- बेस्ट लीड एक्ट्रेस: सैली फील्ड (‘रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स’)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: डेविड हार्बर (‘डीटीएफ सेंट लुइस’)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: लिंडा कार्डेलिनी (‘डीटीएफ सेंट लुइस’)
इन केटेगरीज में भी अवॉर्ड
- रिएलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज: ‘द ट्रेटर्स’
- टेलीविजन मूवी: ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स’
- वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डिड): ‘द मपेट शो’
- राइटिंग फॉर ए वैरायटी सीरीज: ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’
- आउटस्टैंडिंग एनिमेटेड प्रोग्राम: ‘साउथ पार्क’




