10 साल किया डेट, फिर गुपचुप शादी, कुछ ऐसी रही टेनिस प्लेयर संग तापसी पन्नू की लव स्टोरी
तापसी पन्नू बॉलीवुड की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं. वो 1 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बोए संग उनकी लव स्टोरी फेयरी टेल कहानी से कम नहीं है.
तापसी पन्नू ने साल 2024 में खिलाड़ी मैथियास बोए के साथ बेहद सादगी के साथ शादी की थी. इसमें बस उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे. एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा नहीं की थी. हालांकि मैथियास बोए ने अपने इंस्टा से एक तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड अब वाइफ बन गई हैं.
तापसी ने बताया था कि उन्होंने पहले कई लड़कों को डेट किया था, लेकिन जब उनकी मुलाकात मैथियास बोए से हुई तो उन्हें ऐसा नहीं लगा कि जैसे वो पहले कभी किसी के साथ डेट पर गई हों. उन्हें मैथियास के साथ सिक्योर फील हुआ और मैच्योरिटी वाली फील आई. इसके बाद उन्हें लगा कि आखिरकार वो इंसान मिल गया, जिसके साथ वो लाइफ बिता सकती हैं.
तापसी पन्नू ने अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर कभी भी इसलिए किसी तरह की पोस्ट या अनाउंसमेंट नहीं की, क्योंकि वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अलग रखना पसंद करती हैं . ये भी एक वजह रही कि वो कभी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी इंसान को डेट नहीं करना चाहती थीं.
तापसी ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो हमेशा अपने करीबियों के जन्मदिन पर ही उनके साथ तस्वीरें शेयर करती हैं और उन्होंने मैथियास बोए के साथ भी अपने रिश्ते को इसी तरह से ट्रीट किया. दोनों ने तकरीबन 1 दशक (10 साल) तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की. अब भी एक्ट्रेस बहुत कम तस्वीरें शेयर करती हैं.



