Bhojpuri Bawaal: कब से और कहां देख सकते हैं ‘भोजपुरी बवाल’? पवन सिंह से तेज प्रताप यादव तक, ये दिग्गज होंगे शामिल

Bhojpuri Bawaal: कब से और कहां देख सकते हैं ‘भोजपुरी बवाल’? पवन सिंह से तेज प्रताप यादव तक, ये दिग्गज होंगे शामिल

Bhojpuri Bawaal Streaming Date And Time: जियो हॉटस्टार और टीवी पर एक नया रिएलिटी शो शुरू होने जा रहा है. नाम है 'भोजपुरी बवाल'. जानिए ये शो कब से शुरू हो रहा है और कौन-कौन से सितारे इसमें नजर आएंगे.

Bhojpuri Bawaal Streaming Date And Time: ओटीटी की दुनिया में इस समय ‘लॉकअप 2’, ‘अलायंस’ जैसे रिएलिटी शोज पहले से धमाल मचा रहे हैं. जल्द ही करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ भी शुरू होने जा रहा है. इन सबके बीच एक और अपकमिंग शो की हर तरफ काफी चर्चा है. और चर्चा जरूरी भी, क्योंकि एक शो में भोजपुरी के कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे. शो का नाम है ‘भोजपुरी बवाल’. नाम से ही जाहिर है कि ये शो भोजपुरी सितारों का है और इसमें जबरदस्त बवाल देखने को मिलेगा.

जब से इस शो का ऐलान हुआ, उसके बाद से लगातार ये सुर्खियों में बना हुआ है. मेकर्स एक के बाद एक नए-नए प्रोमो जारी करके फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं. हालांकि, अब जल्द ही इस शो का इंतजार खत्म होने वाला है. अगर आप भी ‘भोजपुरी बवाल’ देखने का मन बना रहे है, तो जान लीजिए कि ये शो कब से और कहां देख पाएंगे.

‘भोजपुरी बवाल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म

भोजपुरी बवाल‘ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और टीवी चैनल कलर्स पर शुरू होने जा रहा है. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म और चैनल ने कई बड़े भोजपुरी स्टार्स को एक शो में लाकर रिएलिटी शो की दुनिया में धमाका करने की पूरी तैयारी कर ली है. ‘बिग बॉस’ की तरह ये शो टीवी और ओटीटी, दोनों जगह अलग-अलग समय पर आएगा.

‘भोजपुरी बवाल’ डेट और टाइम

‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर देख पाएंगे. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ भी इसी तरह, इसी समय पर टेलीकास्ट हुआ था.

‘भोजपुरी बवाल’ के सितारे

इस शो में भोजपुरी सिनेमा से पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी नजर आने वाले हैं. इन सब सितारों के अलावा एक नाम बिहार की राजनीति से भी है. वो नाम है दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का. जब शो का प्रोमो आया था, तो इन फिल्मी स्टार्स के साथ तेज प्रदाप यादव भी नजर आए थे.

ये भी पढ़ें-

राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?

भौकाल शुरू होने वाला है इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख

जब भी कोई नया शो आता है, तो उसकी तुलना ‘बिग बॉस’ से जरूर होती है. हालांकि, ‘भोजपुरी बवाल’ का थीम ‘बिग बॉस’ से काफी अलग है. इसमें शामिल होने जा रहे सितारे एक साथ किसी घर में कैद नहीं होंगे, बल्कि इसका फोकस सितारों की पर्सनल लाइफ पर होगा. वो कहां जाते हैं, उनके काम करने का तरीका क्या है, वो किस तरह जिंदगी बिताते हैं, ये सब कुछ शो में होगा. साथ ही इन सितारों की वो अनसुनी कहानियां भी सामने आएंगी, जो फैंस नहीं जानते हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More