OTT Release: इस हफ्ते घर बैठे देखें ये नई फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा हो जाएगा दोगुना

OTT Release: इस हफ्ते घर बैठे देखें ये नई फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा हो जाएगा दोगुना

OTT Release: अगर आपका इस वीकेंड आपका कुछ बढ़िया देखने का मन है तो घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. घर बैठे ही ओटीटी पर आप हाल ही में रिलीज हुई कुछ मजेदार फिल्में और सीरिज देख सकते हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट.

अगर आप बैटमैन के फैन हैं तो ये इस वीकेंड Batman: Caped Crusader Season 2 देख सकते हैं. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इस बार गोथम सिटी पहले से ज्यादा खतरनाक नजर आएगी. बैटमैन नए रहस्यों और खतरनाक दुश्मनों का सामना करते हुए शहर को अपराधियों से बचाने की कोशिश करेगा.

31 जुलाई को जी5 पर Balan: The Boy फिल्म रिलीज हुई है. यह मलयालम साइकोलॉजिकल सर्वाइवल थ्रिलर है. कहानी एक पूर्व महिला कैदी और उसके छोटे बेटे की है, जो अपने अतीत से बचने के लिए बार-बार अपनी पहचान बदलते हैं. मुश्किल हालात और अनिश्चित भविष्य के बीच उनकी जिंदगी कई चुनौतियों से गुजरती है, जिसे देखने में आपको काफी मजा आएगा.

ओटीटी प्लेटफार्म Lionsgate Play पर 31 जुलाई को चुम रिलीज हुई है. यह सर्वाइवल थ्रिलर टीना और टॉम की कहानी है, जो अपनी ड्रीम वेडिंग सेलिब्रेट करने माल्टा जाते हैं. लेकिन उनकी खुशियां तब डरावने सपने में बदल जाती हैं, जब उन पर एक शार्क हमला कर देती है.

सोनी लिव पर 31 जुलाई को The Legend of Karna भी स्ट्रीम हुई है. महाभारत की कहानी पर आधारित यह एनिमेटेड फिल्म कर्ण के नजरिए से उनकी पूरी यात्रा को दिखाती है. इसमें उनके संघर्ष, साहस, समाज से मिले भेदभाव और अपनी निष्ठा की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है.