Lock Upp 2: ‘मुझे माफ कर दीजिए’, राम कपूर ने पामेला से क्यों मांगी माफी?
Lock Upp 2: लॉकअप 2 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है. शो खत्म होने से पहले अब राम कपूर ने पामेला सरेना से अपने रिश्ते सुधारने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है और उनसे माफी मांगी है. लेकिन क्या पामेला ने राम को माफ किया? चलिए जान लेते हैं.
Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. शो का ग्रैंड फिनाले भी नजदीक है. इस बीच शो खत्म होने से पहले राम कपूर भी शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स से रिश्ते ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. जी हां, दरअसल राम कपूर और पामेला के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था. जिसके बाद अब एक्टर ने पामेला से माफी मांगी है. हाल ही में दोनों के बीच हुई तीखी बहस के दौरान राम कपूर का व्यवहार काफी आक्रामक बताया गया था, जिससे पामेला खुद को असहज और डरा हुआ महसूस करने लगी थीं.
अब राम ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि उनका रवैया इतना डराने वाला हो सकता है. राम कपूर ने पामेला से कहा कि उन्हें अपने व्यवहार पर बेहद अफसोस है. उन्होंने फिर पामेला से उन्हें माफ करने को कहा. चलिए जानते हैं राम कपूर ने अपनी गलती पर और क्या-क्या कहा है?
ये भी पढ़ें: Sequel: बड़े सितारे, बड़े बैनर जब एक ही दिन रिलीज हुए दो सीक्वल, दोनों का बॉक्स ऑफिस पर निकल गया दम
राम कपूर ने मानी गलती
राम कपूर ने पामेला से कहा कि उन्हें अपने व्यवहार पर बेहद अफसोस है. उन्होंने कहा, “मेरे पास माफी मांगने के अलावा कुछ नहीं है.” राम ने बताया कि उनके लिए माफी मांगना दो वजहों से जरूरी था. पहली वजह उनका बेटा है, जो यह शो देख रहा है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा यह देखे कि अगर उसके पिता से कोई गलती हुई है, तो वह उसे स्वीकार कर सही काम करने की कोशिश भी करते हैं.
राम कपूर ने यह भी कहा कि वह शो खत्म होने के बाद भी पामेला के संपर्क में रहना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वह दुबई में भी उनसे दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं और नहीं चाहते कि इस घटना का असर उनके रिश्ते पर पड़े. उनके मुताबिक, दोस्तों के बीच हुई गलतियां कई बार रिश्तों को और मजबूत बना देती हैं.
पामेला ने भी नाराजगी जाहिर की
राम की बात सुनने के बाद पामेला ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा ऐसा महसूस हुआ कि राम कपूर ने कभी उनका साथ नहीं दिया. पामेला ने बताया कि विवाद वाले दिन राम उनके पीछे-पीछे कॉरिडोर तक आ गए थे, उनके बेहद करीब आकर ऊंची आवाज में बात करने लगे थे और उनका व्यवहार इतना आक्रामक था कि वह डर गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि राम कपूर एक सम्मानित और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता.
इस पर राम कपूर ने माना कि उस समय वह दूसरे कंटेस्टेंट वरुण की बातों में आकर अपना आपा खो बैठे थे. उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं होता कि उनका व्यवहार कितना आक्रामक हो जाता है. उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा उनके साथ हो चुका है और फिलहाल वह सिर्फ अपनी गलती के लिए माफी ही मांग सकते हैं. बता दें कि पामेला ने राम की माफी भी स्वीकार कर ली है.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: कमाई के मामले में शिवांगी जोशी के आगे कहीं नहीं टिकतीं श्रेया कालरा! क्या उठा पाएंगी लॉकअप 2 की ट्रॉफी?




