Vicky Jain: बिजनेसमैन से सीधे फिल्म प्रोड्यूसर बने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, टाइगर श्रॉफ-एल्विश संग फिल्म का ऐलान

Vicky Jain: बिजनेसमैन से सीधे फिल्म प्रोड्यूसर बने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, टाइगर श्रॉफ-एल्विश संग फिल्म का ऐलान

Vicky Jain: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपने जन्मदिन पर प्रोडक्शन हाउस 'वीजे फ्रेम्स' लॉन्च किया. रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनेगी टाइगर श्रॉफ और एल्विश यादव की एक्शन फिल्म.

Vicky Jain Production House: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के बिजनेसमैन पति विक्की जैन अब एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. ‘बिग बॉस 17’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे टीवी शोज के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले विक्की जैन ने 1 अगस्त को अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक धमाकेदार ऐलान किया है. विक्की जैन ने इस खास मौके पर अपने नए प्रोडक्शन हाउस ‘वीजे फ्रेम्स’ को लॉन्च कर दिया है. बिजनेसमैन से सीधे फिल्म प्रोड्यूसर बने विक्की जैन केवल छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ के साथ सीधे एक बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं.

विक्की जैन के इस पहले डेब्यू प्रोजेक्ट को और भी ज्यादा ग्रैंड बनाने के लिए मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा हाथ मिला चुके हैं. फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात इस फिल्म की स्टारकास्ट है. विक्की जैन की इस फिल्म में बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अभिषेक बनर्जी और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर और सोशल मीडिया यूट्यूबर एल्विश यादव भी नजर आने वाले हैं.

सालों पुराना सपना हुआ सच

अपने जन्मदिन पर इस बड़े सपने की शुरुआत करते हुए विक्की जैन ने बताया कि ‘वीजे फ्रेम्स’ की शुरुआत करना एक ऐसा सपना था जो वो सालों से देख रहे थे. सिनेमा हमेशा से उन्हें प्रेरित करता रहा है और वे दर्शकों के लिए ऐसी कहानियां बनाना चाहते हैं जो लंबे समय तक असर छोड़ें. वहीं निर्देशक रेमो डिसूजा ने भी खुशी जताते हुए कहा कि विक्की जैन के पास सिनेमा को लेकर एक बेहद साफ विजन है और टाइगर, अभिषेक और एल्विश जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने को लेकर वो काफी उत्साहित हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के इस अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर टाइगर और एल्विश के फैन्स बहुत खुश हैं. खासकर टाइगर श्रॉफ के एक्शन के दीवाने और ‘रावसाहब’ यानी एल्विश यादव के चाहने वालों के बीच इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More