Box Office: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का बवंडर, 2 दिन में Dhurandhar को चटाई धूल, होश उड़ा देगा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Box Office: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का बवंडर, 2 दिन में Dhurandhar को चटाई धूल, होश उड़ा देगा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Box Office Compare: हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर के दिखा रही है. फिल्म की कमाई दुनियाभर में तेज रफ्तार पकड़े हुए है और इंडिया में तो इस फिल्म ने धुरंधर को भी नहीं बख्शा है.

Spider Man Brand New Day VS Dhurandhar: दुनियाभर के सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे लग गई है और धूम मचा रही है. फिल्म को भारत में भी ऐसा रिस्पॉन्स मिल रहा है जितना सिनेमा के अब तक के इतिहास में किसी भी विदेशी फिल्म को नहीं मिला है. फिल्म ने पहले तो एडवांस बुकिंग में अपनी कमाई से चौंकाया और अब इस फिल्म ने 2 दिनों में ही ऐसा प्रदर्शन किया है कि धुरंधर जैसी फिल्म भी इसके आगे घुटने टेकती नजर आ रही है.

भारतीय सिनेमा के इतिहास में धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट्स ने ऐसी कमाई की जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी. लेकिन कहा जाता है ना कि रिकॉर्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए. किसने सोचा होगा कि एक विदेशी फिल्म धुरंधर जैसी फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. लेकिन स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में दो दिन की अपनी कमाई के मामले में साल 2025 में आई रणवीर सिंह की धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे वर्सेज धुरंधर

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दो दिनों में 131.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये कमाए वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 49.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस लिहाज से फिल्म का दो दिन का नेट कलेक्शन 109.95 करोड़ रुपये का हो गया है.

वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में ओपनिंग डे पर 33.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 38.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया था. दोनों को जोड़ लिया जाए तो फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 72 करोड़ रुपये का था. मतलब साफ है. स्पाइडर मैन बड़े अंतर से धुरंधर फिल्म के कलेक्शन को पीछे छोड़ने में सफल रही है. स्पाइडर मैन दो दिनों में धुरंधर से करीब 38 करोड़ रुपये की बढ़त बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- Toxic Trailer Update: रामायण के बाद अब Toxic की बारी, इस दिन रिलीज होगा यश की फिल्म का ट्रेलर

‘स्पाइडर मैन’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े

जैसा कलेक्शन स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का भारत में देखने को मिल रहा है वैसा ही कलेक्शन इसका दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. भारत में ये फिल्म 30 जुलाई को ही रिलीज हो गई थी लेकिन यूएस में इस फिल्म को 31 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया था. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा दी है. अगर फिल्म बढ़िया कलेक्शन कर ले जाती है तो ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More