दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में देर रात झमाझम बारिश हुई, जिससे दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. हालांकि थोड़ी देर की बारिश में ही राजधानी के कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में देर रात झमाझम बारिश हुई, जिससे दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. हालांकि आधे घंटे की बारिश में ही भारत मंडपम समेत दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव हो गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
#WATCH | Delhi | Waterlogging at the Mathura Road following light rain pic.twitter.com/t7xAqXsBej
— ANI (@ANI) August 8, 2025
दिल्ली में झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार (आज) को आंधी और बारिश की संभावना जताई है. हालांकि उस पहले ही शुक्रवार की रात देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश होने लगी. जिससे दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. बता दें कि आज रक्षाबंधन का त्योहार है और उसे अगले दिन रविवार की छुट्टी ऐसे में लोगों को विकेंड पर गर्मी से राहत मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश जारी रहने की उम्मीद है.वहीं हफ्ते की शुरुआत की बात करें तो मंगलवार के बाद से बारिश नहीं हुई थी. दिन में तेज धूप के चलते लोगों को भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था.
#WATCH | Delhi | Rain lashes several parts of the National Capital
(Visuals from Shastri Bhawan) pic.twitter.com/gT9FBl6lns
— ANI (@ANI) August 8, 2025
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 0.1 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अब उम्मीद की जा रही है कि जा रही है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी.
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.



