Hollywood New Film: लाइव बुलेटिन दे रही थी एंकर, अचानक बदल गई आवाज… स्पीलबर्ग की नई फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज

Hollywood New Film: लाइव बुलेटिन दे रही थी एंकर, अचानक बदल गई आवाज… स्पीलबर्ग की नई फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज

Steven Speilberg Film: हॉलीवुड के सबसे बड़े और नामचीन डायरेक्टर्स में से एक स्टीवन स्पीलबर्ग एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'डिस्क्लोजर डे' का धमाकेदार टीजर ट्रेलर रिलीज हो चुका है. आइए जानते हैं इस बार स्पीलबर्ग साहब क्या लेकर आए हैं.

हॉलीवुड के कुछ ऐसे डायरेक्टर्स हैं, जिनका नाम ही फिल्म को चलाने की गारंटी है. इन्हीं में से एक नाम है स्टीवन स्पीलबर्ग का. स्टीवन इस दौर में हॉलीवुड के सबसे सीनियर और काबिल फिल्म डायरेक्टर्स में से एक हैं.

हम बात कर रहे हैं 'डिस्क्लोजर डे' की. फिल्म का टीजर 2 मिनट 6 सेकेंड का है. फिल्म में लीड रोल में हैं 'अ क्वाइट प्लेस' फेम एक्ट्रेस एमिली ब्लंट और गोल्डन ग्लोब और एमी विनर एक्टर जॉश ओ कॉनर.

इसके अलावा कास्ट में हैं दो बार के ऑस्कर नॉमिनी कोलमेन डॉमिंगो, ऑस्कर विनर कोलिन फिर्थ और ईव ह्यूसन. फिल्म को स्पीलबर्ग डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस किया है पांच बार की ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनी क्रिस्टी क्रीगर ने.

फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है इंडियाना जोन्स और जुरासिक पार्क का स्क्रीनप्ले लिखने वाले डेविड कीप ने. फिल्म का टीजर, कहानी के बारे में कुछ खास नहीं बताता जो एक अच्छी बात है.

धीरे-धीरे उनकी आवाज बदलने लगती है और वो लाइव बुलेटिन पर पसेस होने लगती हैं. कहानी स्पीलबर्ग की ही है इसलिए साई-फाई जॉनर में ये एक और कमाल की स्टोरी होने वाली है.

फिल्म अगले साल 12 जून 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के टीजर को अबतक आठ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.