BAFTA 2026: आलिया भट्ट जहां मचाएंगी धमाल… भारत में कब और कहां देख सकते हैं वो बाफ्ता 2026 अवॉर्ड्स?

BAFTA 2026: आलिया भट्ट जहां मचाएंगी धमाल… भारत में कब और कहां देख सकते हैं वो बाफ्ता 2026 अवॉर्ड्स?

Hollywood News: ब्रिटिश एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी बाफ्ता 2026 का आयोजन आज यानी 22 तारीख को लंदन में होने जा रहा है. ऐसे में भारत में विदेशी सिनेमा के फैंस इस इवेंट को कहां देख सकते हैं, आइए जानते हैं?

ब्रिटिश सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड्स नाइट्स में से एक बाफ्ता 2026 यानी ब्रिटिश अकेडिमी अवॉर्ड्स 2026 आज यानी 22 फरवरी को लंदन में होने जा रहा है. इस अवॉर्ड शो को दुनिया के सबसे बड़े और मशहूर अवॉर्ड्स शोज में से एक के तौर पर गिना जाता है. बाफ्ता में दुनियाभर से आए सबसे बेहतरीन सिनेमा को सेलिब्रेट किया जाता है.

इस अवॉर्ड शो को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स ऑर्गनाइज करवाता है. इस बार ये अवॉर्ड्स शोज का 79वां संस्ककरण होने वाला है. इस इवेंट के लिए पूरी दुनिया के सिनेमाप्रेमी एक्साइटेड हैं. इस बार बाफ्ता भारत के लिए भी काफी खास है, क्योंकि एक्ट्रेस आलिया भट्ट शो में अवॉर्ड प्रेजेंटर के तौर पर नजर आने वाली हैं.

भारत में कहां देखें इवेंट?

ये शो 22 फरवरी को लंदन के रॉय फेस्टिवल हॉल में होने जा रहा है. क्योंकि भारत और लंदन के वक्त में अंतर है ऐसे में भारत में ये अवॉर्ड शो 23 फरवरी को लगभग 12.30 बजे सुबह में देखा जा सकेगा. इस शो को आप भारत में सोनी लिव और बाफ्ता के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. एलन कमिंग इस बार शो की मेजबानी करते नजर आएंगे.

आलिया भट्ट भी नजर आएंगीं

सितारों से जड़ी इस शाम में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आएंगीं. शो में के-पॉप डीमन हंटर्स अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जान डालने वाला है. इसके अलावा इस बार टिमोथी चेमलेट की मार्टी सुप्रीम, लियोनार्डो डी केपरियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर जैसी फिल्मों में तगड़ा कॉम्पिटिशन होने वाला है. देखना होगा कि इस बार का बेस्ट फिल्म का बाफ्ता अवॉर्ड कौन सी फिल्म अपने नाम करती है.