India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025: टीम इंडिया बना सकी सिर्फ 168 रन, अभिषेक ने ठोकी फिफ्टी
Asia Cup Super 4, Ind vs Ban Live Updates: टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग की और उसके लिए अभिषेक ने सिर्फ 37 गेंदों में 75 रन कूटे. मगर उनके अलावा बाकी बल्लेबाज ऐसी आक्रामकता नहीं दिखा सके.
LIVE NEWS & UPDATES
-
Ind vs Ban LIVE Updates: भारत ने बनाए 168 रन
टीम इंडिया की पारी 168 रन पर खत्म हुई. आखिरी गेंद पर छक्का जमाने की कोशिश में हार्दिक पंड्या कैच आउट हो गए और इस तरह भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. हार्दिक ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि अक्षर कुछ नहीं कर सके और 15 गेंदों में सिर्फ 10 रन बना सके.
-
Ind vs Ban LIVE Updates: भारत के 150 रन
टीम इंडिया ने 18वें ओवर में अपने 150 रन पूरे किए. हार्दिक ने इस ओवर में 2 चौके जमाए और टीम के स्कोर को रफ्तार दी.
-
Ind vs Ban LIVE Score: टीम इंडिया की रफ्तार पर ब्रेक
अभिषेक के आउट होने के बाद से ही टीम इंडिया की रफ्तार धीमी पड़ गई. पारी के 16 ओवर पूरे होने तक टीम इंडिया के सिर्फ 135 रन ही थे.
-
India vs Bangladesh LIVE Updates: तिलक भी आउट
टीम इंडिया ने अपना पांचवा विकेट भी गंवा दिया है और तिलक वर्मा (5) इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके. पेसर तंजीम हसन की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलकर वो बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए.
-
India vs Bangladesh LIVE: सूर्यकुमार यादव आउट
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए हैं. मुस्तफिजुर रहमान के ओवर की आखिरी गेंद पर वो विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए. सूर्या ने 11 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए.
-
India vs Bangladesh LIVE
अभिषेक शर्मा 75 पर रन आउट हो गए हैं. रिशाद हुसैन की जबरदस्त फील्डिंग. बाएं हाथ से गेंद पकड़ी और नॉन स्ट्राइक एंड पर अभिषेक को रन आउट कर दिया.
-
IND vs BAN LIVE
भारत के 10.1 ओवर में 100 रन पूरे. अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़ा. मोहम्मद सैफुद्दीन के ओवर में 16 रन बने.
-
India vs Bangladesh LIVE
भारत के 10 ओवर में 96 रन, 2 विकेट गिरे. पावरप्ले में टीम इंडिया के 72 रन थे. अगले चार ओवर में सिर्फ 24 रन बने. बांग्लादेश की अच्छी वापसी.
-
IND vs BAN LIVE
अभिषेक शर्मा ने एक और छक्का लगाया. इनकी पारी का चौथा छक्का. इस बार रिशाद हुसैन की गेंद पर स्लॉग स्वीप लगाया. भारत का स्कोर 100 के करीब.
-
India vs Bangladesh LIVE
बांग्लादेश को दूसरी कामयाबी. रिशाद हुसैन ने दूसरा विकेट झटका. इस बार शिवम दुबे फंस गए. दुबे 2 ही रन बना पाए.
-
IND vs BAN Live Score
अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया. टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. कमाल बैटिंग.
-
India vs Bangladesh
शुभमन गिल आउट. 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 19 गेंदों में 29 रन बनाए. खराब शॉट खेलकर आउट.
-
IND VS BAN
अभिषेक शर्मा ने छठे ओवर में चार चौके लगाए. भारत ने पावरप्ले में 72 रन बना दिए हैं. कमाल की बैटिंग करते हुए दोनों खिलाड़ी. बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों का जीना मुहाल कर दिया है अभिषेक और गिल की जोड़ी ने.
-
मुस्तफिजुर रहमान की पिटाई
मुस्तफिजुर रहमान की पिटाई हो गई है. अभिषेक शर्मा ने दो छक्के लगाए. दूसरी और छठी गेंद पर कमाल सिक्स. भारत का स्कोर 50 पार पहुंच गया है.
-
नसुम अहमद की पिटाई
चौथे ओवर में गिल और शर्मा ने अपने हाथ खोले. नसुम के ओवर में 21 रन ठोक दिए हैं. गिल और अभिषेक शर्मा दोनों ने छक्का लगाया.
-
तीसरा ओवर
तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 17 रन है. 2 ओवर में तंजीम ने सिर्फ 10 रन दिए हैं. गिल और अभिषेक बाउंड्री के लिए तरस रहे हैं.
-
पहला चौका
दूसरा ओवर-नसुम अहमद गेंदबाजी करने आए, लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. कमाल गेंदबाजी सिर्फ 7 रन दिए. अभिषेक शर्मा को आउट करने के दो मौके बनाए. हालांकि उनकी गेंद पर अभिषेक ने चौका भी लगाया. दो ओवर में भारत के सिर्फ 10 रन हैं.
-
अभिषेक-शुभमन क्रीज पर
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं. बांग्लादेश के ओपनर तंजीम हसन साकिब पहला ओवर फेंक रहे हैं. कमाल की गेंदबाजी. गिल और शर्मा दोनों ने खाता खोला लेकिन ओवर में सिर्फ 3 ही रन बने.
-
India vs Bangladesh Updates: दोनों टीम की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
सैफ हसन, तंजिद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमॉन, तौहिद ह्रदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिषाद हुसैन, तंजिम हसन साकिब, नसुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान.
-
Ind vs Ban Live Score: बांग्लादेश की पहले बॉलिंग
बांग्लादेश के कप्तान जाकेर अली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. बांग्लादेशी टीम में कप्तान लिट्टन दास समेत 4 बदलाव हुए हैं. वहीं टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया है.
-
Ind vs Ban Live Score: लिट्टन बाहर, जाकेर अली कप्तान
साइड स्ट्रेन के कारण बांग्लादेशी कप्तान लिट्टन दास बाहर हो गए हैं. जाकेर अली ऐसे में टीम की कमान संभाल रहे हैं.
-
Ind vs Ban Live Score: कुछ ही देर में टॉस
दुबई में कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. अभी तक टीम इंडिया ने 4 में से 3 मैच में पहले बॉलिंग की है. क्या इस बार भी टीम इंडिया का ये सिलसिला जारी रहेगा?
-
Ind vs Ban Match: लिट्टन दास के खेलने पर सवाल
इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास के खेलने पर संदेह बना हुआ है. मैच से एक दिन पहले उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े थे, जो अब टॉस के दौरान ही साफ हो पाएगा कि वो खेलेंगे या नहीं.
-
India vs Bangladesh Live: 6 साल पहले जीता बांग्लादेश
भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश की इकलौती जीत 6 साल पहले आई थी. बांग्लादेशी टीम ने नवंबर 2019 में टीम इंडिया को 3 मैच की सीरीज के एक मुकाबले में हराया था.
-
India vs Bangladesh Updates: कैसा है टी20 में रिकॉर्ड?
भारत और बांग्लादेश का टी20 रिकॉर्ड बिल्कुल एकतरफा है. दोनों टीम के बीच आजतक कुल 17 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 16 बार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 1 बार सफलता मिली है.
-
IND vs BAN Live: दुबई में टक्कर
भारत और बांग्लादेश के बीच आज का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने अभी तक टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 दुबई के इसी मैदान में खेले हैं.
India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025, Todays Super Fours Match Updates in Hindi: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया आज फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी. सुपर-4 राउंड के अपने दूसरे मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से होने जा रहा है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम का फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था.
वहीं सुपर-4 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को चौंकाने वाली बांग्लादेश भी दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी. हालांकि अगर वो ये मैच जीत भी लेती है तो भी उसका फाइनल का टिकट फिलहाल कंफर्म नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस मैच के बाद बांग्लादेश को पाकिस्तान से भी भिड़ना है जो खुद एक मैच जीत चुकी है. वहीं टीम इंडिया के पास श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा.
Published On - Sep 24,2025 5:41 PM IST



