India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल ओपनिंग पर उतरे

India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल ओपनिंग पर उतरे

Asia Cup Super 4, Ind vs Ban Live Updates: भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. वहीं बांग्लादेश ने इस राउंड के अपने पहले ही मैच में श्रीलंका को चौंका दिया था.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 24 Sep 2025 07:45 PM (IST)

    India vs Bangladesh Updates: दोनों टीम की प्लेइंग-11

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

    सैफ हसन, तंजिद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमॉन, तौहिद ह्रदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिषाद हुसैन, तंजिम हसन साकिब, नसुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान.

  • 24 Sep 2025 07:32 PM (IST)

    Ind vs Ban Live Score: बांग्लादेश की पहले बॉलिंग

    बांग्लादेश के कप्तान जाकेर अली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. बांग्लादेशी टीम में कप्तान लिट्टन दास समेत 4 बदलाव हुए हैं. वहीं टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया है.

  • 24 Sep 2025 07:30 PM (IST)

    Ind vs Ban Live Score: लिट्टन बाहर, जाकेर अली कप्तान

    साइड स्ट्रेन के कारण बांग्लादेशी कप्तान लिट्टन दास बाहर हो गए हैं. जाकेर अली ऐसे में टीम की कमान संभाल रहे हैं.

  • 24 Sep 2025 07:19 PM (IST)

    Ind vs Ban Live Score: कुछ ही देर में टॉस

    दुबई में कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. अभी तक टीम इंडिया ने 4 में से 3 मैच में पहले बॉलिंग की है. क्या इस बार भी टीम इंडिया का ये सिलसिला जारी रहेगा?

  • 24 Sep 2025 06:55 PM (IST)

    Ind vs Ban Match: लिट्टन दास के खेलने पर सवाल

    इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास के खेलने पर संदेह बना हुआ है. मैच से एक दिन पहले उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े थे, जो अब टॉस के दौरान ही साफ हो पाएगा कि वो खेलेंगे या नहीं.

  • 24 Sep 2025 06:28 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live: 6 साल पहले जीता बांग्लादेश

    भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश की इकलौती जीत 6 साल पहले आई थी. बांग्लादेशी टीम ने नवंबर 2019 में टीम इंडिया को 3 मैच की सीरीज के एक मुकाबले में हराया था.

  • 24 Sep 2025 06:05 PM (IST)

    India vs Bangladesh Updates: कैसा है टी20 में रिकॉर्ड?

    भारत और बांग्लादेश का टी20 रिकॉर्ड बिल्कुल एकतरफा है. दोनों टीम के बीच आजतक कुल 17 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 16 बार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 1 बार सफलता मिली है.

  • 24 Sep 2025 05:42 PM (IST)

    IND vs BAN Live: दुबई में टक्कर

    भारत और बांग्लादेश के बीच आज का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने अभी तक टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 दुबई के इसी मैदान में खेले हैं.

India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025, Todays Super Fours Match Updates in Hindi: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया आज फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी. सुपर-4 राउंड के अपने दूसरे मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से होने जा रहा है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम का फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था.

वहीं सुपर-4 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को चौंकाने वाली बांग्लादेश भी दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी. हालांकि अगर वो ये मैच जीत भी लेती है तो भी उसका फाइनल का टिकट फिलहाल कंफर्म नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस मैच के बाद बांग्लादेश को पाकिस्तान से भी भिड़ना है जो खुद एक मैच जीत चुकी है. वहीं टीम इंडिया के पास श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा.

Published On - Sep 24,2025 5:41 PM IST