India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान आमने-सामने, किसकी हार का खुलेगा खाता?

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान आमने-सामने, किसकी हार का खुलेगा खाता?

Ind vs Pak Live Score, Asia Cup Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई में है. दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में ये दूसरा मुकाबला है. इससे पहले अपने पहले मैच में भारत ने UAE को, जबकि पाकिस्तान ने ओमान को हराया है.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 14 Sep 2025 03:31 PM (IST)

    भारत VS पाकिस्तान: एशिया कप के आंकड़े

    एशिया कप में भारत और पाकिस्तान वनडे और T20 मिलाकर 19 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें 10 मैच भारत जीता है जबकि 6 पाकिस्तान ने जीते हैं. वहीं 3 मुकाबला दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा है.

  • 14 Sep 2025 03:29 PM (IST)

    भारत या पाकिस्तान: किसकी हार का खुलेगा खाता?

    भारत और पाकिस्तान दोनों एशिया कप 2025 में अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. ऐसे में एक-दूसरे के खिलाफ जो भी हारेगा, वो उनकी टूर्नामेंट में पहली हार होगी.

  • 14 Sep 2025 03:27 PM (IST)

    भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में कब है मुकाबला?

    भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला जाना है, जो कि भारतीय समय के अनुसार रात के 8 बजे से खेला जाएगा.

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025, Todays Match Latest Updates: एशिया कप 2025 में अब भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है. मुकाबला दुबई में है, जिसके लिए दोनों टीमों कमर कसकर तैयार हैं. टूर्नामेंट में ये दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में UAE को हराया था. जबकि, पाकिस्तान की टीम ने ओमान को धूल चटाई थी.

भारत और पाकिस्तान के रिकॉर्ड क्या कहते हैं?

भारत और पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल में 14वीं बार आमने-सामने होने जा रहे हैं. इससे पहले खेले 13 T20I मैचों में भारत ने 9 जीते, जबकि 3 मैच पाकिस्तान के नाम रहे. दुबई के मैदान पर दोनों टीमें चौथी बार T20 इंटरनेशनल में टकराती दिखेंगी. पिछली 3 टक्कर में 2 पाकिस्तान ने जीते हैं. जबकि 1 मैच भारत के नाम रहा है.T20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप की बात की जाए तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर 2-1 से भारी रहा है.

Published On - Sep 14,2025 3:26 PM IST