India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day1: यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, तो साई सुदर्शन ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जा रहा है. भारत इस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी कर रहा है. शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीता था, जो कि बतौर टेस्ट कप्तान उनकी पहली टॉस जीत है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
India vs West Indies Live Score: साई का सबसे बड़ा स्कोर
साई सुदर्शन ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के साथ अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. अब तक उनका सबसे बड़ा स्कोर टेस्ट में 61 रन का था, जिसे उन्होंने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 62वां रन जड़ते पीछे छोड़ा.
-
India vs West Indies: यशस्वी का शतक
यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया है. ये उनके टेस्ट करियर का 7वां , जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा शतक है.
-
India vs West Indies: साई सुदर्शन का अर्धशतक
साई सुदर्शन ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक पूरा कर लिया है. ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक है. वहीं भारतीय जमीन पर टेस्ट में जमाया पहला अर्धशतक है.
-
India vs West Indies Live Score: यशस्वी और साई की जोड़ी का शतक
दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी हुई है. दोनों बल्लेबाजों के बीच ये पार्टनरशिप दूसरे विकेट के लिए हुई.
-
Ind vs WI Live Score: शतक की ओर यशस्वी
दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल शतक की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. और अब तेज गति से रन बनाते हुए अपने 7वें टेस्ट शतक की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.
-
India vs West Indies Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दिल्ली टेस्ट में दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. यशस्वी और सुदर्शन ने कमान संभाल ली है. दोनों खिलाड़ियों की नजर ब़ड़े स्कोर पर है. भारत के स्कोर की बात करें तो वो 100 रन के पार जा पहुंचा है.
-
India vs West Indies: लंच तक भारत-94/1
दिल्ली टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन लंच तक 1 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 40 रन तो साई सुदर्शन 16 रन बनाकर नाबाद हैं.
-
India vs West Indies Live Score: भारत का पहला विकेट
दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में भारत का पहला विकेट 58 रन के स्कोर पर गिरा. केएल राहुल के तौर पर भारत को ये झटका लगा, जो 38 रन बनाकर आउट हुए.
-
India vs West Indies: भारत का स्कोर 50 रन के पार
दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच चुका है. भारत इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है. यशस्वी और राहुल ने सही शुरुआत दिलाई है. दोनोें के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है.
-
Ind vs WI Live Score: पार्टनरशिप बनाने पर नजर
भारत की बल्लेबाजी दिल्ली टेस्ट में शुरू है. यशस्वी और राहुल ओपनिंग करने उतरे हैं. दोनो की नजर पार्टनरशिप बनाने पर है.
-
India vs West Indies Live Score: कुंबले ने बजाई बेल, भारत की बैटिंग शुरू
दिल्ली टेस्ट की शुरुआत अनिल कुंबले ने बेल बजाकर की. कुंबले को ये मौका मिला क्योंकि उन्होंने इसी मैदान पर 10 विकेट लेने का कारनामा किया था. बेल बजने के बाद खेल शुरू हुआ. भारत की ओर से राहुल और यशस्वी ओपनिंग करने उतरे हैं.
-
Ind vs WI Live Score: प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं
दिल्ली टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
-
India vs West Indies: टॉस का बॉस बना भारत
भारत ने दिल्ली टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. मतलब वेस्टइंडीज पहले गेंदबाजी करेगा. भारतीय टीम में दिल्ली टेस्ट के लिए कोई बदलाव नहीं है. टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन ने पहली बार टॉस जीता है.
-
India vs West Indies Live Score: स्टेडियम पहुंची दोनों टीम
भारत और वेस्टइंडीज की टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर पहुंच चुकी है. साढ़े 9 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा. जबकि सुबह 9 बजे मुकाबले का टॉस होगा.
-
Ind vs WI Live Score: जडेजा का जादू चलेगा, इतिहास बनेगा
दिल्ली टेस्ट में 10वां रन बनाते ही रवींद्र जडेजा इतिहास रच देगें. इसके साथ वो भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट में 4000 रन और 300 विकेट लिए हैं. जडेजा से पहले कपिल देव, इयान बॉथम और डैनियल विटोरी ये कारनामा कर चुके हैं.
-
India vs West Indies: दिल्ली भारत का अभेद किला
भारतीय टीम ने दिल्ली में पिछले 38 साल से कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. इस मैदान पर उसने आखिरी टेस्ट 1987 में गंवाया था. उसके बाद से यहां खेले 24 टेस्ट में 12 जीते और 12 ड्रॉ खेले.
India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 1 Latest Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब दिल्ली का दंगल है. वेस्टइंडीज के लिए ये इम्तिहान अहमदाबाद से भी मुश्किल होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली का मैदान भारतीय टीम का अभेद किला है, जहां उसने 1987 के बाद कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद में ढाई दिन टिक सकी थी. ऐसे में वो भारत के खिलाफ दिल्ली में कितने दिन टिकेगी, कहना मुश्किल है.
दिल्ली में क्लीन स्वीप की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है. अहमदाबाद में खेला पहला टेस्ट भारत ने पारी और 140 रन से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. अब उसके पास दिल्ली में क्लीन स्वीप का मौका है. वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल जैसा प्रदर्शन कर रही है, उसे देखकर लगता नहीं कि भारत से उनका कोई मुकाबला है. ऐसे में क्लीन स्वीप के चांसेज और भी ज्यादा हैं.
Published On - Oct 10,2025 8:05 AM IST



