India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day5: साई सुदर्शन 41 रन बनाकर आउट, भारत जीत से इतने रन दूर

India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day5: साई सुदर्शन 41 रन बनाकर आउट, भारत जीत से इतने रन दूर

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट का आज आखिरी दिन है. भारत इस टेस्ट में जीत के करीब है. सीरीज में उसका क्लीन स्वीप तय लग रहा है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 14 Oct 2025 09:32 AM (IST)

    India vs West Indies: 5वें दिन का खेल शुरू

    दिल्ली टेस्ट में 5वें दिन का खेल शुरू हो चुका है, जिसमें भारत ने जीत की ओर अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. केएल राहुल और सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर है.

  • 14 Oct 2025 08:40 AM (IST)

    India vs West Indies: अब तक ऐसे चला दिल्ली टेस्ट

    भारत (पहली पारी)- 518/5 (घोषित)

    वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटने के बाद भारत ने फॉलोऑन खिलाया. दूसरी पारी में 390 रन बनाए और भारत को 121 रन का लक्ष्य दिया.

    चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 63 रन बनाए.

  • 14 Oct 2025 08:29 AM (IST)

    India vs West Indies Live Score: दिल्ली टेस्ट में भारत की जीत पक्की!

    भारत की जीत दिल्ली टेस्ट में तय दिख रही है. क्योंकि उसे बस 58 रन और बनाने हैं. जबकि ऐसा करने के लिए उसके हाथ में 8 विकेट और पूरे दिन का खेल बचा है.

India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 5 Latest Updates in Hindi: दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया की जीत तय लग रही है. 5वें दिन बस उसे 58 रन और बनाने हैं. टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को तो दुरुस्त करती दिखेगी ही. उसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर को भी बर्थडे गिफ्ट मिलता दिखेगा. 14 अक्टूबर को गौतम गंभीर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं.

मैच के चौथे दिन पारी से हार का खतरा टालते हुए वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाकर चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 63 रन बना लिए थे. यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर आउट हुए. जबकि चौथे दिन केएल राहुल 25 रन और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

Published On - Oct 14,2025 8:28 AM IST