India Women vs Sri Lanka Women Live Score, World Cup: भारत-श्रीलंका मैच से वर्ल्ड कप का आगाज, थोड़ी देर में टॉस

India Women vs Sri Lanka Women Live Score, World Cup: भारत-श्रीलंका मैच से वर्ल्ड कप का आगाज, थोड़ी देर में टॉस

Ind W vs SL W Live Updates, World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हुई, टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये मैच गुवाहाटी में है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 30 Sep 2025 01:39 PM (IST)

    India Women vs Sri Lanka Women Live Score: वर्ल्ड कप में कैसा है रिकॉर्ड?

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका की ये छठी टक्कर होगी. इससे पहले खेले 5 मुकाबलों में 3 भारत ने जीते हैं, जबकि 1 बार श्रीलंका की टीम जीती है. वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

  • 30 Sep 2025 01:27 PM (IST)

    India Women vs Sri Lanka Women: कितने बजे होगा टॉस?

    भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. यानी, इस मैच का टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे होता दिखेगा.

  • 30 Sep 2025 01:03 PM (IST)

    India Women vs Sri Lanka Women: इंतजार खत्म, मुकाबला शुरू

    महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के इंतजार की घड़िया अब खत्म हो गई है. भारत और श्रीलंका की टीमों के गुवाहाटी के मैदान पर उतरते ही महिला वर्ल्ड कप की रणभेरी बज उठेगी.

India Women vs Sri Lanka Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates in Hindi: महिला वनडे वर्ल्ड कप का घमासान शुरू होने वाला है. पहला मुकाबला इस ICC टूर्नामेंट के दो मेजबान टीमों- भारत और श्रीलंका- के बीच खेला जा रहा है. महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं तो वहीं श्रीलंका की कप्तानी की बागडोर चामीरा अट्टापट्टू के हाथ में हैं. दोनों अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में एक हैं.

भारत-श्रीलंका का महिला वनडे में रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच के साथ गुवाहाटी का ACA स्टेडियम 55वां ऐसा वेन्यू बन जाएगा, जहां भारत की महिला क्रिकेट टीम वनडे खेलेगी. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें ये उनके बीच होने वाला 36वां घमासान होगा. इससे पहले खेले 35 वनडे में भारत ने 31 जीते हैं, जबकि श्रीलंका की टीम केवल 3 मुकाबले जीत सकी है. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

भारतीय मैदान पर किसका पलड़ा भारी

अपने होम ग्राउंड पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम 11वीं बार श्रीलंका का सामना करती दिखेगी. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ घर में खेले 10 मुकाबलों में उसने 9 जीते हैं और सिर्फ 1 ही गंवाए हैं.

Published On - Sep 30,2025 1:03 PM IST