iPhone 18 Pro के 4 नए कलर लीक, Cherry शेड मचाएगा धमाल

iPhone 18 Pro के 4 नए कलर लीक, Cherry शेड मचाएगा धमाल

आईफोन 18 प्रो सीरीज को लेकर बड़ा लीक्स सामने आया है. इसमें 4 कलर ऑप्शन और मामूली डिजाइन बदलाव की बात कही जा रही है. चेरी कलर को सबसे खास माना जा रहा है.

iPhone 18 Pro Colors Leaked: एपल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 4 नए कलर ऑप्शन में आ सकता है जिनमें चेरी, लाइट ब्लू, डार्क ग्रे या ब्लैक और सिल्वर शामिल हैं. खास बात यह है कि चेरी कलर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है और इसे नया सिग्नेचर शेड बताया जा रहा है. यह सीरीज सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है.

4 नए कलर ऑप्शन का खुलासा

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर टिपस्टर सनी डिकसन और जीएसएमएरेना की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन चार कलर ऑप्शन में आ सकता है. इनमें चेरी, लाइट ब्लू, डार्क ग्रे या ब्लैक और सिल्वर फिनिश शामिल हैं. सबसे ज्यादा चर्चा चेरी कलर की हो रही है जिसे इस बार का हेडलाइन शेड माना जा रहा है. यह कलर पिछले साल आए कॉस्मिक ऑरेंज की जगह ले सकता है. एपल हर साल अपने प्रो मॉडल में एक खास कलर पेश करता है और इस बार चेरी को नया आइकॉनिक रंग बताया जा रहा है.

कॉस्मिक ऑरेंज हटने की चर्चा

लीक्स के अनुसार, आईफोन 17 प्रो सीरीज में जो कॉस्मिक ऑरेंज कलर आया था, वह आईफोन 18 प्रो में देखने को नहीं मिलेगा. यह कलर पहले काफी पॉपुलर हुआ था और कई एंड्रॉयड ब्रांड्स ने भी इसी तरह के शेड अपनाए थे. लेकिन अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि एपल इसे आगे जारी नहीं रखेगा. इसके बजाय चेरी कलर को नया फोकस बनाया जा सकता है. यह बदलाव एपल की कलर स्ट्रैटेजी में एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

डिजाइन और लॉन्च टाइमलाइन

लीक डमी यूनिट्स से पता चलता है कि आईफोन 18 प्रो सीरीज का डिजाइन काफी हद तक आईफोन 17 प्रो जैसा ही रह सकता है. इसमें बड़े बदलाव नहीं दिख रहे हैं लेकिन कुछ नए फीचर्स की चर्चा जरूर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक डाइनामिक आइलैंड को छोटा किया जा सकता है. साथ ही कैमरा में वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी आने की संभावना है जिससे फोटोग्राफी और बेहतर हो सकती है. लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो एपल आमतौर पर सितंबर के दूसरे हफ्ते में अपनी नई आईफोन सीरीज पेश करता है और उम्मीद है कि आईफोन 18 सीरीज भी इसी पैटर्न पर लॉन्च होगी.

ये भी पढ़ें: मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Motorola का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More