ईरान युद्ध पर TV9 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, अमेरिकी धमकी के बीच तेहरान की क्या हैं तैयारियां?

ईरान युद्ध पर TV9 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, अमेरिकी धमकी के बीच तेहरान की क्या हैं तैयारियां?

Iran-US War: TV9 संवाददाता सुमैरा खान ईरान से युद्ध की स्थिति पर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट दे रही हैं. ट्रंप के संभावित हमले के बीच ईरान की सेना पूरी तरह तैयार है, आइये जानते हैं इस माहौल में तेहरान का आम जन-जीवन कैसा है.

ईरान जंग की खबरों को और करीब से आप तक पहुंचाने के लिए TV9 की संवाददाता सुमैरा खान ईरान पहुंची हैं. जिस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर फिर से हमले की तैयारी कर रहे हैं, उस वक्त ईरान में क्या हो रहा है? ईरानी सेना की जंगी तैयारी क्या है? अगर अमेरिका ने हमला किया, तो ईरान की जवाबी कार्रवाई कैसी होगी, तेहरान में मौजूद टीवी9 की टीम ने इसी से जुड़ी SUPER EXCLUSIVE रिपोर्ट भेजी है.

ईरान की जंगी तैयारी इस लेवल की है कि अब वो अमेरिकी युद्धपोत डुबाने की धमकी दे रहा है. मिसाइलों से हमले करने वाली IRGC एयरोस्पेस के चीफ माजिद मुसावी ने कहा है कि 40 दिनों के युद्ध में हमने अमेरिकी बेसों को जलते देखा. अब हम अमेरिकी युद्धपोत को डूबते हुए देखने वाले हैं. वहीं IRGC नेवी के चीफ शहरम ईरानी ने कहा है कि हम खून के अंतिम कतरे तक युद्ध के लिए एकजुट हैं.

ईरान पर फिर हो सकता है हमला

ईरान पर हमला इसलिए भी निश्चित माना जा रहा है क्योंकि 40 दिनों तक जो युद्ध हुआ, उसकी वजह से अमेरिका की बुरी तरह फजीहत हो चुकी है. ईरान ने जिस तरह से जबरदस्त जवाबी हमले किए, उससे न सिर्फ ट्रंप का प्लान फेल हो गया, बल्कि सुपर पावर की साख पर भी बट्टा लग गया है.

अलबत्ता ईरान ने पूरे अरब को दहला दिया. अरब में अमेरिका के जितने भी बेस थे, सब पर चुन-चुनकर हमले किए. अमेरिका के बेस बर्बाद हो गए. वो हथियार तबाह हो गए, जिसे अमेरिका सबसे घातक और विनाशक बताता था. युद्ध में पहली बार अमेरिका की सैन्य शक्ति की कमजोरी दुनिया के सामने आ गई है. ट्रंप का कदम इतना उल्टा पड़ गया कि उन्हें अचनाक हमले रोकने पड़े. सीजफायर का ऐलान करना पड़ा.

अब जबकि ईरान अमेरिका की शर्तें मानने को तैयार नहीं है, तो ट्रंप एक बार फिर से ईरान पर हमले की तैयारी कर चुके हैं. इस हमले का मकसद है ईरान को समझौते के लिए विवश करना और सुपर पावर की जो साख बर्बाद हुई है, उसे फिर से हासिल करना.

ईरान भी कर रहा युद्ध की तैयारी

ईरान को भी ये मालूम हैे कि अमेरिका फिर से हमला करेगा. यही वजह है कि ईरान की हुकूमत, ईरानी सेना और ईरान के लोग एक और युद्ध के लिए तैयार हैं. अली खामेनेई की हत्या और युद्ध के बाद ईरान के लोगों में देशभक्ति की भावना उबाल मार रही है. सड़कों, गलियों और चौराहों पर जगह जगह अली खामेनेई के पोस्टर लगे हुए हैं। इस पोस्टर के जरिए ईरान के लोग अमेरिका को ललकार रहे हैं.

अमेरिका और इजराइल के हमलों में जो कुछ बर्बाद हुआ था, ईरान ने उसका पुनर्निर्माण कर लिया है. खासकर सैन्य ठिकानों को फिर से तैयार कर लिया है. जो मिसाइल लॉन्चर बर्बाद हुए थे, उन्हें भी ठीक कर लिया गया है. अगर ईरान पर फिर से हमला होता है, तो ईरान अब अरब के एनर्जी सेक्टर को तबाह कर सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अपने अंडरग्राउंड ठिकानों से लॉन्चर और मिसाइलें निकालकर ऐसी जगहों पर तैनात कर दिए हैं, जिसके बारे में अमेरिकी इंटेलिजेंस को खबर नहीं है. सूत्रों के मुताबिक-ईरान ने अरब में 50 से ज्यादा टारगेट लॉक कर लिए हैं. अगर ईरान पर फिर से हमला हुआ, तो इस बार ईरान ऐसी जंग लड़ेगा, जिसकी कल्पना न तो ट्रंप ने की होगी और न ही उनकी टीम ने। माना जा रहा है कि ये जंग लंबी होगी.

ब्यूरो रिपोर्ट, टीवी9 भारतवर्ष

सुमैरा खान
सुमैरा खान

दो दशक से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय. जनसरोकार के मुद्दे उठाने और तीखे सवालों के लिए जानी जाती हैं. चुनाव की कवरेज में माहिर. 2002 से लगातार राज्यों और लोकसभा चुनावों की कवरेज करती आ रही हैं. देश के कोने-कोने तक के गंभीर मसलों को रिपोर्टिंग के माध्यम से चर्चा के केंद्र में लाने में महारत हासिल है. बेहतरीन ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं. राजनीति से इतर खेल और दुनिया की हर बड़ी खबर पर पिछले दो दशक से कवर कर रही हैं. यूक्रेन युद्ध के दौरान देश ही नहीं विदेश में भी रिपोर्टिंग और एंकरिंग करने का मौक़ा मिला है.

Read More