South Director: 8 साल में 4 फिल्में सभी सुपरहिट, अब बॉलीवुड-साउथ से 5 बड़े एक्टर्स को ऑनस्क्रीन ला रहा ये साउथ डायरेक्टर
South Movies: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं और साल 2026 में भी ये सिलसिला जारी रहने वाला है. इसमें रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म भी शामिल है. इस फिल्म के पहले पार्ट को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला था. वहीं अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी अपडेट आने शुरू हो गए हैं. फिल्म के जरिए पहली बार फैंस शाहरुख खान और रजनीकांत को साथ में स्क्रीन शेयर करते देखेंगे.
Jailer 2 Director Nelson Dilipkumar: साउथ इंडस्ट्री से बढ़िया एक्टर्स और एक्ट्रेस तो हिंदी ऑडियंस के बीच पॉपुलर हुए ही हैं साथ ही इस दौरान कई सारे ऐसे डायरेक्टर्स भी हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया है. एनिमल फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा का जलवा देखने को मिला. वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म बनाने वाले एटली ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. वहीं यश की टॉक्सिक लेकर आ रहीं गीतू मोहनदास भी मौजूदा समय में खूब चर्चा में हैं. इन सभी के बीच चर्चा तो एक और डायरेक्टर की है जिसने इंडस्ट्री में कम समय में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और अब हिंदी ऑडियंस के बीच छाने को तैयार है.
ये डायरेक्टर अपनी फिल्म जेलर 2 के जरिए कुछ ऐसा कमाल करने जा रहा है जैसा पहले कभी कोई भी फिल्ममेकर नहीं कर सका. बात कर रहे हैं डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की जिनकी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 में एक साथ 5 बड़े कलाकार नजर आने जा रहे हैं. इसमें से दो कलाकार तो ऐसे हैं जो मौजूदा समय में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं.
नेल्सन दिलीप कुमार का जन्म साल 1984 में तमिल नाडु के वेल्लोर में हुआ था. विजुअल कॉम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद उन्होंने स्टार विजय नाम के चैनल के लिए एसिस्टेंट स्क्रिप्ट राइटिंग का काम शुरू किया. स्टार को अपनी करियर की शुरुआत में ही तब झटका लगा जब 2010 में उनकी फिल्म वेट्टेई ठंडे बस्ते में चली गई. इसके बाद एक्टर ने 8 साल बाद कोलामावु कोकिला नाम की मूवी से अपना डायरेक्शनल डेब्यू किया.
कैसा रहा है नेल्सन दिलीप कुमार के करियर का ट्रैक रिकॉर्ड?
नेल्सन दिलीप कुमार वो डायरेक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर में पहली ही फिल्म से सफलका का स्वाद चख लिया था. उनकी मूवी कोलामावु कोकिला 2018 में आई थी जिसमें नयनतारा का लीड रोल था. रिपोर्ट्स की मानें तो 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और माहौल बना दिया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म डॉक्टर थी जो 2021 में आई थी. शिवकार्तिकेयन इसमें लीड रोल में थे और ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी. इसके बाद थलपति विजय की चर्चित फिल्म द बीस्ट का निर्देशन भी नेल्सन दिलीप कुमार ने ही किया था. बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था और ये हिट रही थी.

वहीं साल 2023 में नेल्सन दिलीपकुमार की किस्मत खुली रजनीकांत की फिल्म जेलर से. इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और साल 2022 में आई इस फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मतलब साफ है. 8 साल के करियर में नेल्सन दिलीपकुमार की 4 फिल्में आई हैं जिसमें से कोई भी फ्लॉप नहीं रही. इसका मतलब कि साउथ इंडस्ट्री के वे भरोसेमंद डायरेक्टर हैं और जब भी आते हैं तो कुछ ना कुछ धमाल जरूर मचाते हैं.
ये भी पढ़ें- Made in Korea: 40 दिन कोरिया में शूटिंग OTT पर आ रही साउथ की धांसू मूवी, नागार्जुन के डायरेक्टर ने रचा इतिहास
जेलर 2 में साथ नजर आएंगे ये 5 बड़े स्टार्स
अब रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जो अच्छे-खासे बजट में बन रही है. फिल्म में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिव राजकुमार जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. पहली बार ऐसा होगा जब ये 5 बड़े स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले मोहनलाल के स्टाइलिश ने भी फिल्म को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें शाहरुख खान मोहनलाल, शिव राजकुमार और रजनीकांत एक जीप में बैठे नजर आ रहे थे और सफर पर थे. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म जून 2026 को रिलीज होगी लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि इस फिल्म को अगस्त 2026 में भी रिलीज किया जा सकता है.



