जेनिफर विंगेट की गोवा शादी की तस्वीरें वायरल, रितेश, करण वाही समेत सेलिब्रेशन में पहुंचे थे ये सितारे
जेनिफर विंगेट ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी रचाई है. एक्ट्रेस ने विलियम इश्माएल से यूके में शादी की थी. वहीं, गोवा में भी उनकी शादी का फंक्शन हुआ था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं.
जेनिफर विंगेट की शादी एक बार फिर सुर्खियों में है. एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले यूके में विलियम इश्माएल के साथ शादी की थी. जेनिफर ने अपनी इंटिमेट चर्च वेडिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. अब उनकी शादी से जुड़ी कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो गोवा में हुए एक अलग सेलिब्रेशन के हैं. इन तस्वीरों में फैंस को शादी के जश्न का एक और खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है.
यूके में हुई शादी के दौरान जेनिफर और विलियम ने चर्च में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी. वहीं, गोवा में हुए सेलिब्रेशन में दोनों ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट में नजर आए. इस खास मौके पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हुए, जिससे ये सेलिब्रेशन और भी खास बन गया. चलिए जानते हैं जेनिफर की शादी में कौन-कौन पहुंचा था?
ये भी पढ़ें: Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ ऐसे मनाया गणपति उत्सव, बेटी राहा ने बनाया बप्पा का स्केच
वायरल हुईं जेनिफर की गोवा वेडिंग की तस्वीरें
गोवा में हुए इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालांकि, जेनिफर ने अभी तक इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर नहीं किया है. इस सेलिब्रेशन में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, करण वाही, मंदिरा बेदी और शब्बीर अहलूवालिया जैसे सितारे नजर आए. तस्वीरों से लग रहा है कि ये एक छोटा और करीबी लोगों के बीच हुआ सेलिब्रेशन था. इस दौरान जेनिफर और विलियम ने इंडियन वेडिंग लुक कैरी किया था.
View this post on Instagram
जेनिफर की गोवा वेडिंग में पहुंचे करण वाही
गोवा सेलिब्रेशन में करण वाही की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा. दरअसल, इसी साल जेनिफर और करण की शादी को लेकर अफवाहें सामने आई थीं. हालांकि, करण ने उस वक्त इन खबरों को खारिज कर दिया था. जेनिफर और करण वाही वेब सीरीज ‘राइजिंगहानी वर्सेज राइजिंगहानी’ में साथ काम कर चुके हैं और दोनों की अच्छी दोस्ती है. ऐसे में जेनिफर के गोवा सेलिब्रेशन में करण की मौजूदगी उनकी दोस्ती को दिखाती है.
View this post on Instagram
जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी
विलियम इश्माएल के साथ जेनिफर की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से 2012 में शादी की थी. दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2014 में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की. दोनों की एक बेटी भी है.




