Kalki 2: अब ‘कल्कि 2’ की बारी, मेकर्स ने की है ऐसी तैयारी, प्रभास की फिल्म का कितना काम हुआ पूरा?

Kalki 2: अब ‘कल्कि 2’ की बारी, मेकर्स ने की है ऐसी तैयारी, प्रभास की फिल्म का कितना काम हुआ पूरा?

Kalki 2: प्रभास के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. जल्द ही वो 1000 करोड़ी 'कल्कि' के सीक्वल पर काम करेंगे. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर जबरदस्त अपडेट शेयर किया है.

Kalki 2 Update: प्रभास के कमबैक का इंतजार हो रहा है. इस साल की शुरुआत में उनकी ‘द राजा साब’ आई थी, पर फिल्म को लेकर जितना बज था पिक्चर रिलीज होते ही बुरी तरह पिट गई. उसके बाद से ही प्रभास की जो तीन फिल्में चर्चा में हैं, उनका नाम- ‘फौजी’, ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ है. इस साल दिसंबर की शुरुआत में ही एक्टर हनु राघवपुडी की FAUZI में दिखाई देंगे. वहीं, अगले साल की शुरुआत यानी मार्च में संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ आएगी. इन सबके बीच ‘कल्कि 2’ के लिए एक्टर्स ने काम शुरू किया था. पर मेकर्स ने रिलीज प्लान को लेकर कुछ बताया नहीं था. अब फाइनली ‘कल्कि’ के सीक्वल को लेकर गजब का अपडेट सामने आ गया है. नाग अश्विन ने बताया है कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग अब तक सिर्फ 10 दिन ही हुई है.

हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें नाग अश्विन ने बताया कि, ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग के कुछ ही दिन पूरे हुए हैं. अगला शेड्यूल प्रभास के आने के बाद ही शुरू किया जाएगा. हैदराबाद के एक इवेंट में उन्होंने कहा कि ”ज्यादा नहीं. हमने सिर्फ 10 दिन शूटिंग की है. एक बार जब प्रभास गारू फ्री हो जाएंगे, तो हम लंबे समय तक शूटिंग करेंगे.”

‘कल्कि 2’ की शूटिंग के 10 दिन पूरे

दरअसल इस साल की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने तेलंगाना के रामोजी फिल्म सिटी में ‘कल्कि 2’ की शूटिंग की थी. वो अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे. साथ ही एक्टर ने सेट से कमल हासन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. दीपिका पादुकोण के सीक्वल से बाहर होने के बाद ऐसी चर्चा है कि साई पल्लवी ने फिल्म में एंट्री कर ली है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कास्ट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है. पर मेकर्स के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी दीपिका पादुकोण की जगह किसी ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना, जो उन्हें टक्कर दे पाए. साथ ही फिल्म से कई एक्ट्रेस का नाम सामने भी आ रहा है. देखना होगा कि फिल्म को लेकर मेकर्स कब तक कोई बड़ा अपडेट शेयर करते हैं.

बताते चलें कि प्रभास ने फिल्म में एक बेपरवाह और चालाक बाउंटी हंटर का रोल किया था, जिसकी अपनी हाई-टेक एआई कार ‘बुज्जी’ भी साथ दिखी थी. फिल्म में एसएस राजामौली, विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान जैसे दिग्गजों ने कैमियो किया है. वहीं, कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन का रोल किया. जो 200 साल का बेहद शक्तिशाली तानाशाह है और वो ‘कॉम्प्लेक्स’ पर राज करता है. वहीं सुमति के बच्चे का अंत करना चाहता है. फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More