Karishma Tanna Son: जन्माष्टमी के मौके पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का नाम, बेहद खास है
Karishma Tanna Son Name Reveal: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना हाल ही में मां बनी हैं. अब एक्ट्रेस ने जन्माष्टमी के खास अवसर पर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है, जो बेहद खास है.
Karishma Tanna Son Name Reveal: करिश्मा तन्ना ने टीवी से लेकर ओटीटी पर अपनी पहचान बनाई है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं. कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस एक बेटे की मां बनी है. करिश्मा के बेटे का बर्थ डेट भी बेहद खास है. एक्ट्रेस ने 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा वाले दिन बेटे को जन्म दिया था. अब खास मौके के दिन ही एक्ट्रेस ने अपने लाडले का नाम भी रिवील किया है. जी हां, जन्माष्टी के मौके पर करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है.
सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बेटे के नाम का अर्थ भी शेयर किया है. करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर 4 सितंबर जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘वेद तन्ना भंगेरा’ रखा है. उनके लाडले बेटे के नाम का मतलब होता है पवित्र ज्ञान.
ये भी पढ़ें: इट्स डन Bro के बाद इट्स डन Sisसलमान खान ने इशारों में किसे कहा- सफाई रखना वरना तुकाराम मुंडे को भेज दूंगा
क्या है करिश्मा के बेटे के नाम का अर्थ
करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा है, जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर, कान्हा के आशीर्वाद से हम अपने नन्हे से चमत्कार से आप सभी का प्यार से परिचय करा रहे हैं वेद तन्ना बांगरेरा. एक ऐसा नाम, जिसका मतलब है पवित्र ज्ञान, समझदारी और रोशनी. ढेर सारे प्यार के साथ, करिश्मा और वरुण.
View this post on Instagram
शादी के 2 साल बाद मां बनीं करिश्मा
बता दें कि, करिश्मा तन्ना शादी के करीब 4 साल बाद मां बनी हैं. उन्होंने फरवरी 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी. इससे पहले एक्ट्रेस कई सालों तक उपेन पटेल को डेट किया था. दोनों की मुलाकात बिग बॉस हाउस में हुई थीं. हालांकि, 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया.
करिश्मा तन्ना का वर्कफ्रंट
करिश्मा तन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ ‘स्कूप’ में नजर आई थीं. इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और करिश्मा के काम की भी काफी तारीफ हुई थी. सीरीज में करिश्मा ने क्राइम रिपोर्टर जागृति पाठक का मुख्य किरदार निभाया था. इसके बाद वह साल 2024 में आई अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘कॉल मी बे’ (Call Me Bae) में एक खास भूमिका में नजर आई थीं.




