‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में म्यूजिक ब्लास्ट, कार्तिक-अनन्या पर फिल्माया जाएगा सात समुंदर पार के दो वर्जन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म में गाने का काफी हाइप बन रहा है. दरअसल, इस फिल्म में फेमस गाना सात समंदर पार का नया वर्जन देखने को मिलेगा. इस गाने को रैपर बादशाह रिक्रिएट करने वाले हैं.
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. अब सामने आया है कि फिल्म में 1992 की फिल्म विश्वात्मा का फेमस गाना शामिल होने जा रहा है.
फिल्म में एक ऐसा पंच डाला गया है जिसमें आइकॉनिक गाने सात समुंदर पार के दो वर्जन दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे. एक वर्जन हैप्पी होगा और एक इमोशनल दुखी वर्जन होगा.
रैपर बादशाह के सात समुंदर पार के री-क्रिएटेड वर्जन ने पहले ही फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. सात समुंदर पार ओरिजिनल सॉन्ग सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रोमांटिक ट्रैक्स में से एक है.
अब फिल्म के मेकर्स ने अनोखा कदम उठाते हुए दो अलग-अलग वर्जन तैयार किए हैं. पहले हैप्पी वर्जन में एक खुशहाल, जश्न दिखाई देगा. यह एक रोमांटिक ट्रैक होगा. इस हैप्पी वर्जन में कार्तिक और अनन्या की शानदार केमिस्ट्री दिखाई देगी.
'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है. जिसको समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है. यह एक लव स्टोरी है जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल निभा रहे हैं. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



