KCL 2025: 3 गेंद में 12 रन नहीं बचा पाई संजू सैमसन की टीम, आखिरी गेंद पर जबड़े से छिनी जीत
केरल क्रिकेट लीग में थ्रिसूर टाइटंस ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स को आखिरी गेंद पर हरा दिया. संजू सैमसन ने इस मैच में 9 छक्के मारे लेकिन इस खिलाड़ी की मेहनत बेकार गई. जानिए कैसे हार गई संजू सैमसन की टीम
Thrissur Titans vs Kochi Blue Tigers: केरल क्रिकेट लीग 2025 के 11वें मैच में संजू सैमसन की टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स आखिरी गेंद पर मैच हार गई. कोच्चि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन जवाब में थ्रिसूर टाइटंस ने आखिरी गेंद पर पांच विकेट से मैच जीत लिया. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 9 छक्कों के दम पर 46 गेंदों में 89 रन बनाए लेकिन उनकी ये पारी बेकार गई. थ्रिसूर के कप्तान सिजोमॉन जोसफ की 23 गेंदों में नाबाद 42 रन, अर्जुन की 31 रनों की पारी और अहमद इमरान की 72 रनों की पारी कोच्चि पर भारी पड़ी. आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर कैसे आखिरी ओवर में संजू सैमसन की टीम मैच हार गई.
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में थ्रिसूर को 15 रनों की दरकार थी. गेंदबाज अखिल को गेंद सौंपी गई और क्रीज पर अर्जुन और सिजोमॉन थे. पहली 3 गेंदों पर 3 ही रन आए और फिर आखिरी 3 गेंदों पर थ्रिसूर को 12 रन चाहिए थे. ऐसा लग रहा था कि थ्रिसूर ये मैच नहीं जीत पाई थी. लेकिन फिर वो हुआ जो सच में कमाल था. अखिल ने कमाल की हिटिंग दिखाते हुए चौथी गेंद पर स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया, पांचवीं गेंद पर उन्होंने दो रन लिए और फिर आखिरी गेंद पर इस बल्लेबाज ने चौका लगाकर थ्रिसूर को मैच जिता दिया.
Blink and you missed it
Sanju ✅ Jerin ✅ Ashique ✅ Ajnas K bags the seasons first hat-trick and tops it off with a fifer. And guess what… it was his debut!!



