Khesari lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव ने शोरूम में पैसे क्यों बांटे? जबरदस्ती लोगों की जेब में डाले 500-500 के नोट
Khesari lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैसे बांटते नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर खेसारी कार शोरूम में पैसे क्यों बांट रहे हैं?
Khesari lal Yadav Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. एक्टर के फैंस उनकी सादगी को काफी पसंद करते हैं. इस बार खेसारी ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खेसारी कार के शोरूम में लोगों को पैसे बांटते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं एक्टर खुद वहां खड़े लोगों की जेब में 500-500 रुपये के नोट डाल रहे हैं. इस दौरान वहां खड़े लोग उन्हें मना करते भी दिखाई दिए हैं.
खेसारी का ये वीजियो तेजी से वायरल हो गया है और हर तरफ उनकी इस कदम की तारीफ हो रही है. हालांकि, कई लोग सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर खेसारी लाल लोगों को पैसे क्यों बांट रहे हैं. अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. चलिए बताते हैं कि आखिर खेसारी के पैसे बांटने के पीछे की वजह क्या है?
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में जाएंगी जन्नत जुबैर? दोस्त शिवांगी को किया सपोर्ट
खेसारी लाल ने क्यों बांटे पैसे?
खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार के शोरूम में वहां के कर्मचारियों को पैसे बांटते नजर आ रहे हैं. सभी कर्मचारी उन्हें लगातार मना कर हे हैं लेकिन जबरदस्ती खेसरी उनकी शर्त की जेब में 500 रुपये के नेट डाल रहे हैं. खेसारी का ये वीडियो सामने आते ही सवाल उठने लगा है कि आखिर खेसारी किस खुशी में पैसे बांट रहे हैं. दरअसल, खेसारी ने अपने पिता को करोड़ों रुपये की रेंज रोवर गिफ्ट की है. इसी खुशी में उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों को बख्शीश के तौर पर पैसे बांटे.
View this post on Instagram
फैंस कर रहे खेसारी की तारीफ
खेसारी की इस वीडियो और उनके जेसचर पर फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट पर यूजर्स हार्ट इमोजी भेज रहे हैं तो कुछ उन्हें असली हीरो बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- सही में दिल अच्छे-अच्छे है हम सब के खेसारी भईया. … ई लिए हम सब लोग खेसारी भईया को बहुत प्यार करते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- जियो खेसारी भैया लव यू. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- गरीबों के मसीहा खेसारी भैया.
खेसारी लाल यादव का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने नए गानों, लाइव स्टेज शो, और आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. वह लगातार अपने नए म्यूजिक वीडियो रिलीज कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bollywood Trivia: सलमान खान निभाने वाले थे गजनी में संजय सिंघानिया का किरदार, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाई बात




