King: अब एक्शन अवतार में दिखे शाहरुख खान, ‘किंग’ से लीक हो गया जबरदस्त लुक, फैन्स ने ऐसे किया रिएक्ट
King: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' है, जिसका लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है. अब पिक्चर से शाहरुख का एक लुक सामने आया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सेट से लीक हुआ है.
KING: शाहरुख खान की ‘किंग’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक है, जिसे 24 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. पिक्चर में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, राघव जुयाल समेत कई एक्टर्स काम कर रहे हैं. साथ ही फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही जानकारी मिली थी कि मेकर्स इस वक्त फाइनल शेड्यूल के लिए एक लोकेशन की तलाश कर रहे हैं. शाहरुख चाहते हैं कि ऐसी जगह पर शूट हो, जहां पहले कभी शूटिंग नहीं की है. खैर, शाहरुख खान 2023 के बाद इस पिक्चर से वापस कर रहे हैं, ऐसे में यह उनके फैन्स के लिए बहुत बड़ा मौका है. इन सबके बीच शाहरुख खान का एक लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे ‘किंग’ के सेट से बताया जा रहा है.
शाहरुख खान के कुछ वक्त पहले भी लुक और कई वीडियो वायरल हुए थे, जो कि KING के ही सेट से थे. साथ ही उसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ रोमांटिक सीन्स शूट करते हुए नजर आए थे. अब इससे यह तो क्लियर हो गया है कि फिल्म में शाहरुख और दीपिका रोमांटिक अंदाज में दिखने वाले हैं. पर सुहाना खान के एक्शन सीन्स अबतक बाहर नहीं आए हैं, क्योंकि यह उनकी पहली थिएट्रिकल पिक्चर है, तो शाहरुख खान पूरी जी जान लगा रहे हैं. खैर, नई तस्वीर में शाहरुख खान के चेहरे में खून निकलता दिख रहा है. साथ ही वो फुल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं.
शाहरुख खान की तस्वीर का पूरा सच क्या है?
शाहरुख खान की लीक हुई इस तस्वीर ने फैन्स के बीच तगड़ा बज क्रिएट कर दिया है. X (ट्विटर) पर एक वायरल पोस्ट में देखने को मिला, जिसमें फैन ने इस खास पल को बयां किया गया. इस पोस्ट में लिखा है- ”आखिरकार, #King की एक लीक हुई झलक!” शाहरुख खान के लुक को ”अब तक का सबसे खतरनाक अवतार” बताया गया है. इस लुक की बस एक झलक और हाइप आसमान छू रही है. आखिर में यह दावा किया गया, किंग ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ ही होगी. हालांकि, मेकर्स ने अबतक फिल्म का ऑफिशियल तौर पर प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं किया है, लेकिन शाहरुख खान की फिल्मों के लिए यह काम उनके फैन्स ही कर देते हैं. किसी और की जरूरत ही महसूस नहीं होती है.

शाहरुख खान की किंग से लीक लुक
अब कुछ लोगों का इस तस्वीर को देखने के बाद कहना है कि यह AI जनरेटेड तो बिल्कुल भी नहीं लग रही है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस तस्वीर पर अबतक रिएक्ट नहीं किया है. दरअसल वो सही और गलत खबरों को तुरंत क्लियर कर देते हैं. पर अब कुछ भी कहा जाए, यह तस्वीर बड़ी जबरदस्त है.




