Spider Man Brand New Day Box Office: ‘स्पाइडर-मैन’ के तूफान में उड़ीं ये इंडियन फिल्में, 6 दिन में इन 10 एक्टर्स को दी धोबी पछाड़!
Spider Man Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रुकने का नाम नहीं ले रही है. अब 400 करोड़ के और करीब पहुंच गई है.
Spider Man Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने न सिर्फ अच्छी शुरुआत की थी, बल्कि फिल्म अब भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. जी हां, फिल्म ने वीक डेज में भी अच्छी पकड़ बनाकर रखी है, जहां बड़े-बड़े एक्टर्स की फिल्मों को नुकसान होता है, तो दूसरी ओर स्पाइडर मैन एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. टॉम हॉलैंड का क्रेज फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है, यही वजह है कि 6 दिनों में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फाइनली छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब जानिए किन 10 एक्टर्स को मात दी है?
सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है. जिसके मुताबिक, टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने न सिर्फ 21.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. बल्कि बीते दिन टोटल 16,793 शोज बुक हुए हैं. वहीं, बीते दिन कमाई में 9.7 परसेंट की कमी आई है, जो कि पहले मंडे को 23.80 करोड़ रुपये था. यानी बहुत ज्यादा कारोबार नहीं गिरा है. साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 303.25 करोड़ रुपये हो गया है. दरअसल पिक्चर ने अब दुनियाभर से 362.61 करोड़ कमा लिए हैं. यानी कि अच्छी बात है कि नेट कलेक्शन भी लगातार तेजी से बढ़ रहा है.
स्पाइडर मैन से पिछड़ गए ये 10 एक्टर्स!
दरअसल ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 21.50 करोड़ रुपये का बिजनेस पहले मंगलवार को किया है. साथ ही जो इंडियन फिल्में इतना भी नहीं कमा पाई थी, उनकी लिस्ट आपको दिखा देते हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ‘बजरंगी भाईजान’ का कारोबार 21.4 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, ‘धूम 3’ ने बस 29 करोड़ कमाए थे. जबकि, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ ने 20 करोड़, ‘PK’ ने 19.36 करोड़, ‘KGF चैप्टर 2’ ने 19.14 करोड़, ‘कबीर सिंह’ ने 16.53 करोड़, ‘सिंघम अगेन’ ने 16.50 करोड़, ‘एक था टाइगर’ ने 16.31 करोड़ और ‘RRR’ ने सिर्फ 15 करोड़ का कारोबार किया था. साथ ही लिस्ट जो फिल्में पीछे हैं उनमें- गुड न्यूज, भूल भुलैया 3, पद्मावत, कल्कि, सुल्तान, कांतारा चैप्टर 1 भी शामिल हैं.
छठे दिन फिल्म ने कहां से कितने कमाए?
फिल्म ने इंग्लिश से छठे दिन 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. साथ ही टोटल शोज 7476 रहे थे और तो और 24 परसेंट ऑक्यूपेंसी थी. वहीं, हिंदी से बिजनेस 8 करोड़ रहा और 7 हजार से ज्यादा शोज बुक हुए थे. जबकि, ऑक्यूपेंसी 82 परसेंट थी. वहीं, फिल्म ने कन्नड़ से 2 लाख, मलयालम से 3 लाख, तमिल से 1.20 करोड़ रुपये और तेलुगु से 75 लाख कमाए हैं.
अब फिल्म का ग्रॉस इंडियन कलेक्शन 362 करोड़ रुपये पहुंच गया है, यानी 38 करोड़ रुपये और कमाते ही 400 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी. जैसे फिल्म आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि वीकेंड से पहले ही यह आंकड़ा पार हो सकता है.




