Asha Bhosle Death Live: अस्पताल से घर लाया गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर, कल अंतिम संस्कार
मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. उन्हें शनिवार (11 अप्रैल) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली. आशा भोसले 92 साल की थीं. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4 बजे किया जाएगा. उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
आशा भोसले के निधन से आमिर को लगा सदमा
Aamir Khan On Asha Bhosle Death: आमिर खान प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम पोस्ट में आमिर का बयान शेयर किया गया है. आमिर कहते हैं, “आशा जी का अचानक यूं चले जाना हम सबके लिए किसी सदमे से कम नहीं और एक ऐसा नुकसान है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. ‘ग्रेट 4’ में वो आखिरी थीं. आशा जी का जाना एक दौर का खत्म हो जाना है. वो अपने गानों के जरिए हमेशा हमारे साथ रहेंगी. उनकी आवाज की खनक हमेशा हमारे दिलों में सुनाई देगी. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. हमेशा आपके लिए प्यार और सम्मान रहेगा.”

-
सलमान खान हुए दुखी
सलमान खान ने आशा भोसले के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ये भारतीय संगीत का बहुत बड़ा नुकसान है. उन्होंने बताया कि निधन की जानकारी मिलने पर उनका दिल टूट सा गया. उन्होंने लिखा कि आशा भोसले की आवाज ऐसी थी, जिसकी जगह कोई नहीं ले पाएगा और उनके गाने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.

-
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने लिखा लंबा पोस्ट
Priyanka Chopra Post On Asha Bhosle: प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले को याद करते हुए लिखा है, “कुछ नुकसान ऐसे होते हैं, जो ऐसा महसूस कराते हैं कि आपका बचपन का हिस्सा, आपकी यादें और आपका घर आपसे छूट गया है. आशा जी हम में से कई लोगों के लिए वैसी ही थीं. उनकी आवाज सिर्फ भारतीय संगीत का हिस्सा नहीं थी, बल्कि वो हमारे जीवन की पृष्ठभूमि का एक हिस्सा थी. जब हम बड़े हो रहे थे तो उनके गाने हमारे घरों में बजते थे, परिवार में होने वाले सेलिब्रेशन में बजते थे, दिल टूटने पर और खुशियों में बजते थे.” प्रियंका ने लिखा है हम जब तक कुछ सोच पाते, वो सब यादें बन गईं.
View this post on Instagram -
आलिया भट्ट ने कही ये बात
Alia Bhatt On Asha Bhosle: कई फिल्मी सितारों की तरह एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक ऐसी आवाज, तो हमेशा जिंदा रहेगी. आशा जी.” साथ में उन्होंने लाल रंग की हार्ट इमोजी भी शेयर की है.

-
सचिन हुए भावुक, आशा भोसले को बताया परिवार
Sachin Tendulkar On Asha Bhosle: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले के निधन के बाद एक्स पर लिखा, “भारत और दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए एक दुखद दिन. हमारे लिए आशा ताई परिवार थीं. आज हमने जो गंवाया है, उसे बयान करने के लिए शब्द छोटे लग रहे हैं. एक पल के लिए तो दिल थम सा गया और अगले ही पल ये उन अनगिनत गानों से भर गया, जो वो हमारे लिए तोहफे के तौर पर छोड़ गईं. ऐसा लगता है जैसे वक्त खुद ही रुक गया है. फिर भी वो अपने गानों के जरिए हमेशा रहेंगी. धन्यवाद, ताई, हमारी जिंदगी को स्नेह, गरिमा और कभी न भूल पाने वाले संगीत से भरने के लिए. आशा ताई, हमें आपकी कमी खलेगी.”

-
अलविदा आशा जी- कपिल शर्मा
कमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अलविदा आशा जी, आपके गाए हुए गाने सुन के आने वाली कई पीढ़ियां सीखती रहेंगी, दशकों तक लोगों को अपनी खूबसूरत आवाज़ से मंत्रमुग्ध किया और इस दुनिया को और खूबसूरत बना दिया. बहुत बहुत धन्यवाद. आप हमेशा याद आएंगी.”
View this post on Instagram -
महाराष्ट्र के सीएम पहुंचे आशा भोसले के घर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के घर पहुंचे हैं. ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर घर ला गया है. सीएम उनके अंतिम दर्शन करेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि आशा भोसले का अंतिम संस्करा राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis reaches the residence of legendary singer Asha Bhosle in Mumbai, where her mortal remains were brought earlier today.
She passed away at the age of 92 today at Breach Candy Hospital. pic.twitter.com/T2IZLOnhsg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
-
अल्लू अर्जुन ने जताया दुख
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने लिखा, “आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ. एक ऐसी आवाज, जिसने कई पीढ़ियों को परिभाषित किया और जो हमेशा अमर रहेगी. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना. ओम शांति.”
Deeply saddened by the passing of Asha Bhosle garu. A voice that defined generations and will live on forever. Heartfelt condolences to her near and dear ones. Om Shanthi



