Maharani: अगस्त 2026 में होगी हुमा कुरैशी की महारानी के पांचवे सीजन की शूटिंग, कब आएगी वेब सीरीज?
Maharani Series: हुमा कुरैशी को जितनी सफलता फिल्मों में मिली है उतना ही शानदार प्रदर्शन उनका वेब सीरीज में भी रहा है. एक्ट्रेस की सीरीज महारानी को काफी पसंद किया गया है. अब इस सीरीज के पांचवे सीजन पर भी बड़ा अपडेट आ गया है.
Huma Qureshi Web Series Maharani: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं. साथ ही वेब सीरीज की दुनिया में भी उनका अलग ही भौकाल है. पहले उनकी लीला सीरीज को अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी मिली थी. लेकिन बाद में महारानी सीरीज से उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की और इस सीरीज के 4 सीजन अब तक आ चुके हैं. अब इसके पांचवे सीजन पर भी फैंस के रिएक्शन्स आ रहे हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त की शुरुआत में ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी. वहीं सीरीज की स्ट्रीमिंग में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा. 2027 की शुरुआत में ही फैंस महारानी सीरीज के पांचवे सीजन का लुत्फ उठाते नजर आ सकते हैं.
महारानी पर क्या है अपडेट?
महारानी सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में एक बार फिर से रानी भारती के लीड रोल में हुमा कुरैशी नजर आएंगी. इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज की शूटिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 अगस्त से शुरू की जा सकती है. सीरीज की कास्टिंग और क्रिएटिव टीम में कुछ बड़े बदलावों की खबर नहीं है. अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के प्रमोशन के लिए हुमा कुरैशी जरूर बीच में ब्रेक लेंगी लेकिन प्रमोशन खत्म कर वे फिर से इस सीरीज के शूटिंग सेट पर वापसी कर लेंगी. ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स सीरीज को जनवरी 2027 तक रिलीज कर देंगे.
ये भी पढ़ें- Manisha Rani Home: 1 करोड़ का इंटीरियर, 5 करोड़ का घर मनीषा रानी ने दिखाया अपना ड्रीम होम आंगन
महारानी की बात करें तो इसे सुभाष कपूर ने किएट किया है और इसकी शुरुआत सोनी लिव पर साल 2021 में हुई थी. तबसे लेकर अबतक इसके 4 सीजन्स आ चुके हैं. ये सीरीज बिहार की पॉलिटिक्स के बैकड्रॉप पर बनाई गई है और जब भी ये सीरीज आती है इसकी खूब चर्चा देखने को मिलती है. सीरीज के जरिए महिला सशक्तिकरण दिखाया गया है जो इस सीरीज को और भी महत्वपूर्ण बना देता है.
हुमा कुरैशी की बात करें तो वे साउथ की बड़ी फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा वे पूजा मेरी जान और गुलाबी जैसी फिल्म का भी हिस्सा बनेंगी. सभी की नजरें फिलहाल इस बात पर टिकी हैं कि टॉक्सिक फिल्म में उनका रोल कैसा होता है.




