Alliance: दरवाजे से हट जाओ वरना लात मार दूंगा ‘अलायंस’ में फूटा सोहेल खान का गुस्सा, सलमान की सरप्राइज एंट्री से मचा बवाल!
Salman Khan In Alliance: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'एलायंस' में अब तक सोहेल खान का शांत अंदाज देखने मिला था, लेकिन पहली बार इस शो में उनकी दूसरी साइड नजर आईं. इसी बीच शो में सलमान खान की एंट्री भी हुई.
Salman Khan In Prime Video Alliance: कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘एलायंस’ में फिनाले का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कंटेस्टेंट्स का दिमागी संतुलन डगमगाने लगा है. ताजा एपिसोड में एक तरफ जहां कशिश कपूर के शो से बाहर होने पर गम का माहौल छा गया, वहीं दूसरी तरफ सोहेल खान के गुस्से ने पूरे हेडक्वार्टर की दीवारें हिलाकर रख दीं. इतना ही नहीं, जब घर के अंदर ड्रामे का पारा सातवें आसमान पर था, तभी इस शो के इतिहास की सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री हुई, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए, ये एंट्री थी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की.
अलायंस में पिछले कई हफ्तों से अंदर ही अंदर उबल रहे सोहेल खान का सब्र आखिरकार जवाब दे गया. सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी की लगातार स्ट्रैटेजी और गेम-प्लानिंग से चिढ़े सोहेल ने अपना सामान पैक किया और गुस्से में हेडक्वार्टर के दरवाजे की तरफ बढ़ गए. इतना ही नहीं, गुस्से से लाल हुए सोहेल ने चिल्लाते हुए ये चेतावनी तक दे डाली कि जो कोई भी इस दरवाजे के पीछे है, प्लीज 30 सेकेंड में हट जाना क्योंकि मैं इस दरवाजे को लात मारने वाला हूं. इसके ठीक बाद सोहेल ने दरवाजे पर जोरदार लात दे मारी, जिससे पूरा हेडक्वार्टर सन्न रह गया. घरवाले उन्हें शांत कराने की कोशिश करते दिखे, लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया कि फिनाले का दबाव अब खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
What Makes Sohail Khan So Angry



