Mirzapur Box Office: शनिवार को मिर्जापुर का बेड़ा पार, 300 करोड़ हुए पूरे, क्या 400 करोड़ कमा पाएगी कालीन भैया की फिल्म?
मिर्जापुर द मूवी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर दिखा दिए हैं. फिल्म ने ये कमाल लगभग 2 हफ्ते में कर लिया है. क्या फिल्म 400 करोड़ के पार जा सकती है.
Mirzapur The Movie Box Office: मिर्जापुर द मूवी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. फिल्म का कलेक्शन बढ़िया जा रहा है और अपना मोमेंटम बनाए हुए हैं. मिर्जापुर द मूवी को सीरीज की तरह ही ऑडियंस का प्यार और समर्थन मिल रहा है. अब इस फिल्म ने 16 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये फिल्म इस साल की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में भी अपना स्थान पक्का कर चुकी है.
अभी भी फिल्म जिस तरह का कलेक्शन कर रही है उससे ये तो साफ है कि 2 हफ्ते या इससे ज्यादा समय तक फिल्म सिनेमाघरों में टिकी रह सकती है. इस दौरान मिर्जापुर द मूवी ने अपना मोमेंटम बरकरार रखा और वीकेंड्स पर सरप्राइज देती गई तो फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ले जाएगी और ऐसा करने वाली साल 2026 की तीसरी फिल्म भी बन सकती है.
मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमाए?
मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. लगभग इतनी ही कमाई तो फिल्म वीकडेज में भी कर ले जा रही थी. तो इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म को कोई बहुत सार्थक रिस्पॉन्स नहीं मिला है. मगर इस कमाई के बलबूते ही फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले गई है. इसके अलावा फिल्म का 16 दिनों का नेट कलेक्शन 210.70 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस कलेक्शन को भी किसी तरह से कम नहीं कहा जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 250.94 करोड़ रुपये का रहा है. विदेश से फिल्म ने हॉफ सेंचुरी मार ली है और इसका ओवरसीज कलेक्शन 51.25 करोड़ का हो चुका है. वहीं इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: शनिवार को हनुमान अंश की कमाई में भारी उछाल, फिल्म को लेकर ऑडियंस का क्रेज बरकरार
कया 400 करोड़ तक पहुंच पाएगी मिर्जापुर द मूवी?
मिर्जापुर द मूवी ने अपना बजट तो निकाल लिया है और फिल्म की कमाई अभी भी ठीक-ठाक जा रही है. औसतन ये फिल्म पिछले कुछ दिनों से 4 करोड़ का कलेक्शन कर रही है. लेकिन इस स्थिर कलेक्शन के बाद फिल्म की कमाई का अचानक से बढ़ना तो नामुमकिन नजर आ रहा है. धीरे-धीरे इसके कलेक्शन में कटौती देखने को मिल सकती है. वहीं इसकी शुरुआत भी आने वाले वीकडेज से हो जाएगी. ऐसे में फिल्म को 400 करोड़ तक पहुंचने के लिए इतनी ही कमाई को आने वाले 3 हफ्तों तक सक्रिय रखना होगा. ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
अगर फिल्म वीकेंड में 4-5 करोड़ ही कमा ले जा रही है और वीकडेज में इससे कम कमाती है तो फिल्म का 400 करोड़ तक पहुंच पाना तो मुश्किल साबित हो सकता है. अभी तक फिलहाल भारत की ओर से धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 ही ऐसी फिल्में हैं तो 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकी हैं. वहीं हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे भी भारत में ये कमाल करने में सफल रही है.




