Miss World 2026 : जोहेरी मोल डोमिंगेज के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2026 का ताज, टॉप पर पहुंचकर रचा इतिहास

Miss World 2026 : जोहेरी मोल डोमिंगेज के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2026 का ताज, टॉप पर पहुंचकर रचा इतिहास

Miss World 2026 : 73वां मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन इस बार वियतनाम में हुआ, जिसमें करीब 111 देशों ने हिस्सा लिया. वहीं, अब विनर का ऐलान भी हो गया है, जोहेरी मोल डोमिंगेज मिस वर्ल्ड बनी हैं.

Miss World 2026 : आज यानी 5 सितंबर को वियतनाम में मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ. इस कॉम्पिटिशन में करीब 111 देशों ने हिस्सा लिया था. जिसमें भारत से निकिता पोरवाल प्रतिनिधित्व करने पहुंची थी. लेकिन टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं और पहले ही एलिमिनेट हो गईं. वहीं, सबकी निगाहें विनर पर टिकी हुई थीं, जिसका ऐलान भी हो गया है. मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंगेज ने अपने नाम कर लिया है.

उन्होंने स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस को पीछे छोड़ते हुए यह ताज जीता, जो फर्स्ट रनर-अप रहीं. वहीं मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप बनीं. जोहेरी को उनकी पिछली विजेता थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री ने ताज पहनाया. ओपल ने पिछले साल आयोजित मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण में जीत हासिल की थी और वह अपने देश की पहली कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने यह खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें: Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 से बाहर हुईं भारत की निकिता पोरवाल, टॉप 20 में नहीं बना पाईं जगह

कौन हैं मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोल डोमिंगेज?

मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, जोहेरी एक टीजर, सोशल एक्टिविस्ट और कम्युनिकेटर हैं. उन्होंने यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है. जोहेरी ‘वॉयसेज ऑफ टुमॉरो’ की फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं. इस संस्था के जरिए वह कमजोर और जरूरतमंद समुदायों के बच्चों और युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देती हैं. वह अंग्रेजी में साहित्य और सोशल स्टडीज भी पढ़ाती हैं और बच्चों को क्रिटिकल थिंकिंग के साथ बेहतर तरीके से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं.

इसके अलावा जोहेरी Univision New York के ‘Ventana a Quisqueya’ में बतौर संवाददाता भी काम करती हैं. इस शो के जरिए वह डोमिनिकन संस्कृति, सामाजिक मुद्दों और कम्युनिटी से जुड़ी कहानियों को सामने लाती हैं. वह Goya Gives की एंबेसडर और प्रोफेशनल मॉडल भी हैं.

ये भी पढ़ेंं: जम्मू कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More