रश्मिका-विजय से नुपूर-स्टेबिन तक… शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये 5 फिल्मी सितारे, इन जोड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर
शादी के बाद पहली होली हर कपल के लिए बेहद खास होती है और इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे अपनी मैरिड लाइफ की पहली होली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं. आइए ऐसे ही कपल्स को देखते हैं, जो इस बार पहली होली मनाने वाले है.
शादी के बाद पहली होली हर कपल के लिए बेहद खास होती है. इस साल फिल्मी दुनिया के कई चर्चित कपल अपनी शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं. आइए जानते हैं उन खास जोड़ियों के बारे में, जिनकी ये होली यादगार बनने वाली है.
दूसरी जोड़ी है सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की, सामंथा अपनी दमदार पर्सनालिटी और सादगी के लिए जानी जाती हैं. पिछले साल ही दोनों ने शादी रचाई थी, दोनों को साथ में लोग काफी पसंद करते हैं. कपल की शादी की भी खूब चर्चा हुई थी. अब उनकी पहली होली की तस्वीर का फैंस को इंतजार है.
तीसरे कपल सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन हैं, दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. रोमांटिक गानों और क्यूट वीडियोज के बीच अब उनकी पहली होली भी प्यार और मस्ती से भरी होने वाली है.
चौथी जोड़ी है टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और उनके लॉन्ग टाइम पार्टनर रॉकी जायसवाल की. लंबे समय के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे इस कपल की पहली होली बेहद स्पेशल होने वाली है. हिना अक्सर त्योहारों को पूरे जोश के साथ मनाती हैं.



