Dhurandhar: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रणवीर की ‘धुरंधर’ पर फैलाया सबसे बड़ा झूठ, मेकर्स ने पर्दाफाश कर दिया

Dhurandhar: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रणवीर की ‘धुरंधर’ पर फैलाया सबसे बड़ा झूठ, मेकर्स ने पर्दाफाश कर दिया

Pakistani Actress On Dhurandhar: पाकिस्तान की एक फेमस एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और कुछ ऐसी बात लिखीं, जिसे मेकर्स की टीम की तरफ से गलत साबित कर दिया गया है.

Pakistani Actress On Dhurandhar: रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ जबरदस्त छाई हुई है. हर तरफ इन दिनों बस इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़े कई सीन वायरल हो रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है. हालांकि, उस एक्ट्रेस का पर्दाफाश हो गया और ये पता चल गया कि उस एक्ट्रेस की बातों में कोई सच्चाई नहीं है. यहां जिस एक्ट्रेस की बात हो रही है वो हैं हीरा सुमरू. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.

दरअसल, ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद हीरा सुमरू ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में उनके साथ रणवीर हैं. हालांकि, यूजर्स सोशल मीडिया पर ऐसा लिख रहे हैं कि ये तस्वीरें AI से बनाई गई हैं. फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में हीरा सुमरू ने लिखा, “अब हेटर्स बोलेंगे AI है. मुझे धुरंधर फिल्म में कास्ट किया गया था, लेकिन जब मुझे ऐसा एहसास हुआ कि ये एंटी-पाकिस्तानी फिल्म है मैंने करने से मना कर दिया. प्राउड पाकिस्तानी.”

View this post on Instagram

A post shared by