दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी बल्लेबाज, अपने ही बॉलर ने किया जख्मी, फाइनल से होगा बाहर?- VIDEO

दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी बल्लेबाज, अपने ही बॉलर ने किया जख्मी, फाइनल से होगा बाहर?- VIDEO

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा. मगर इससे पहले उसके विकेटकीपर को ही चोट लग गई है, जिसने टीम को टेंशन दे दी क्योंकि उसके पास बैकअप विकेटकीपर नहीं है.

भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम पर अचानक एक बड़ी आफत टूट गई. पहले ही अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से परेशान पाकिस्तानी टीम का एक अहम बल्लेबाज चोटिल हो गया. मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस चोटिल हो गए और बुरी तरह तड़पने लगे. इसने पाकिस्तानी टीम की टेंशन बढ़ा दी क्योंकि उसके पास कोई सही विकेटकीपर नहीं है.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाना है. मगर इससे एक दिन पहले ही शनिवार को पाकिस्तानी टीम की प्रैक्टिस सेशन के दौरान हादसा हो गया. नेट्स सेशन में बल्लेबाजी कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस को तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर की एक गेंद पेट के पास जोर से लग गई. गेंद लगते ही हैरिस तड़प उठे और मैदान पर ही लेट गए.

(खबर अपडेट हो रही है)