Golden Globe 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा, पति निक जोनस संग दिखी शानदार ट्यूनिंग, फोटोज वायरल

Golden Globe 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा, पति निक जोनस संग दिखी शानदार ट्यूनिंग, फोटोज वायरल

Priyanka Chopra In Golden Globe: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बना है हॉलीवुड का अवॉर्ड शो गोल्डेन ग्लोब, जहां प्रियंका न सिर्फ अपने ग्लैमरस लुक बल्कि पति निक जोनस के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर भी चर्चा में आ गईं. प्रियंका शो में प्रेजेंटर के तौर पर हिस्सा ले रही हैं.

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लोगों के बीच हमेशा ही चर्चा में रहती हैं, हाल ही में एक्ट्रेस गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड्स को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, 11 जनवरी 2026 को हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो 83वें गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड्स को ऑर्गेनाइज किया गया.

प्रियंका ने अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर जैसे ही दस्तक दी सोशल मीडिया की फीड उनकी तस्वीरों से भर गई. एक्ट्रेस ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ मिनिमल एक्सेसीरिज से उन्होंने लुक में चार चांद लगाया.

इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ शामिल हुई थी, निक ने ब्लैक टक्सीडो में कमाल के लग रहे थे. दोनों ने कैमरों के सामने पोज दिया और अपने कैंडिड मूमेंट से मीडिया का ध्यान खींचा.

रेड कार्पेट पर प्यारा पल कैमरे में कैद हुआ, जब निक ने कैमरे के सामने न सिर्फ प्रियंका का बाल ठीक किया, बल्कि दोनों ने अपने प्यार भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जल्दी वायरल हो गईं.