ये राम युग का आरंभ… संदीप रेड्डी वांगा ने देखा रणबीर कपूर की Ramayana का ट्रेलर, एनिमल डायरेक्टर ने क्या कहा?
Ramayana Trailer: रामायण फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. दुनियाभर से इस ट्रेलर को लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. अब एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ये बताया है कि उन्हें रामायण फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा.
Sandeep Reddy Vanga On Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसे हर तरफ से खूब प्रशंसा मिल रही है और फैंस फिल्म देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. रामायण का ट्रेलर देखने के बाद लोग फिल्म को लेकर अपने व्यूज भी शेयर कर रहे हैं. कोई इसे अच्छा बता रहा है तो कुछ लोग फिल्म को लेकर अपने सुझाव भी साझा कर रहे हैं. अब एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी रामायण फिल्म पर रिएक्ट किया है.
संदीप ने रणबीर कपूर के साथ एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है. ऐसे में वे अब रामायण में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर की अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने फिल्म को एक नए युग की शुरुआत बताया है.
रामायण पर क्या बोले संदीप रेड्डी वांगा?
रामायण फिल्म पर संदीप रेड्डी वांगा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘ये राम युग का आरंभ है. ये सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है बल्कि इस बात का प्रमाण है कि अधर्म पर हमेशा धर्म की जीत होती है.’ संदीप के इस रिएक्शन पर फैंस की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. रामायण फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं. इसे 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है.
इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. भगवान राम के रोल में उन्हें ट्रेलर में मिक्स्ड व्यूज मिले हैं. ये जरूर मेकर्स के लिए चिंता की बात होगी. वहीं दूसरी तरफ सीता के रोल में साई पल्लवी की प्रशंसा की गई. लेकिन 4 मिनट लंबे ट्रेलर में सारी लाइमलाइट रावण का किरदार प्ले कर रहे यश लूट ले गए. इसके अलावा ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रवि दुबे और यश अपने अपने रोल में नजर आएंगे.




