Heer Ranjha: रोहित सराफ नहीं होंगे इम्तियाज अली की ‘हीर रांझा’ के हीरो? डायरेक्टर साजिद अली ने बताई सच्चाई

Heer Ranjha: रोहित सराफ नहीं होंगे इम्तियाज अली की ‘हीर रांझा’ के हीरो? डायरेक्टर साजिद अली ने बताई सच्चाई

Heer Ranjha Actor: बीते काफी वक्त से चर्चा थी कि रोहित सराफ डायरेक्टर साजिद अली की अपकमिंग फिल्म 'हीर-रांझा' में लीड रोल निभाएंगे. अब इन खबरों के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने खुद सामने आकर कास्टिंग को लेकर सच्चाई बता दी है, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट के हीरो को लेकर सस्पेंस बन गया है.

Rohit Saraf in Heer Ranjha: साल 2018 में रिलीज हुई ‘लैला मजनू’ ने तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी को नई पहचान दिलाई थी. अब फिल्ममेकर साजिद अली अपनी अगली रोमांटिक फिल्म ‘हीर-रांझा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस पीरियड रोमांस फिल्म का ऐलान इसी साल किया गया था. खास बात ये है कि इस प्रोजेक्ट में साजिद एक बार फिर अपने भाई और मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में ‘हीर’ का किरदार कौन निभाएगा, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. वहीं, लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के एक्टर रोहित सराफ फिल्म में ‘रांझा’ का किरदार निभाएंगे. अब इन अटकलों पर खुद साजिद अली ने फुल स्टॉप लगा दिया है.

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर ‘हीर रांझा‘ का ऐलान किया गया और बताया गया कि ये फिल्म ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा चैप्टर होगी. फिल्म ‘हीर-रांझा’ जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है. ‘हीर रांझा’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित सराफ इसमें लीड रोल प्ले करेंगे. हालांकि, साजिद अली ने साफ कर दिया कि रोहित सराफ को अभी तक फिल्म के लीड रोल के लिए फाइनल नहीं किया गया है.

रोहित सराफ नहीं हुए फाइनल

एक हालिया बातचीत में साजिद अली ने कहा कि फिल्म की कास्टिंग अभी पूरी तरह तय नहीं हुई है. उन्होंने कहा, “अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. ये पुरानी खबर फिर से सामने आ गई है, पता नहीं कहां से.” इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के मिड से देहरादून में शुरू होगी.

यह भी पढ़ें – रोमांस छोड़ अब माइथोलॉजिकल हीरो बनेगा बॉलीवुड का ये चॉकलेटी बॉय, अक्षय खन्ना की फिल्म में मिल गई जगह

सारा अर्जुन का दावा भी झूठा

इसी हफ्ते सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित सराफ इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे और इसकी शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होगी. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन इस रोमांटिक ड्रामा में रोहित सराफ के अपोजिट नजर आएंगी. हालांकि, इन खबरों को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी खारिज कर दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सारा अर्जुन ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है और न ही किसी प्रोजेक्ट को लेकर किसी से मुलाकात की है.

साथ काम कर चुके हैं रोहित-साजिद

रोहित सराफ इससे पहले साजिद अली और इम्तियाज अली के साथ ZEE5 की कमिंग-ऑफ-एज फिल्म ‘वो भी दिन थे’ में काम कर चुके हैं. ये फिल्म साजिद अली की डायरेक्टोरियल डेब्यू बनने वाली थी. फिल्म में रोहित सराफ के साथ आदर्श गौरव और संजना सांघी भी अहम भूमिकाओं में थे.

कई बार बन चुकी है ‘हीर-रांझा’

एकता कपूर के प्रोडक्शन और इम्तियाज अली की लिखी ये फिल्म अमर प्रेम कहानी ‘हीर-रांझा’ का नया रूप होगी. भारतीय सिनेमा में इस कहानी को पहली बार साल 1928 में साइलेंट फिल्म ‘हीर रांझा’ के रूप में बनाया गया था, जिसका डायरेक्शन भारत की पहली महिला डायरेक्टर फातिमा बेगम ने किया था. इसमें जुबैदा ने हीर और जानी बाबू ने रांझा का किरदार निभाया था. इसके बाद 1956 में नूतन और प्रदीप कुमार की ‘हीर’, 1970 में प्रिया राजवंश और राज कुमार स्टारर ‘हीर रांझा’, 1992 में श्रीदेवी और अनिल कपूर की ‘हीर रांझा’ रिलीज हुई. वहीं, 2009 में नीरू बाजवा और हरभजन मान स्टारर पंजाबी फिल्म ‘Heer Ranjha: A True Love Story’ भी ऑडियंस के बीच आई थी.

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More