Ranji Trophy: 5 बल्लेबाजों ने जड़े दोहरे शतक, एक ही दिन में कर दिया कमाल

Ranji Trophy: 5 बल्लेबाजों ने जड़े दोहरे शतक, एक ही दिन में कर दिया कमाल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस राउंड के दूसरे दिन 5 बल्लेबाजों में अलग-अलग मैचों में दोहरे शतक जड़े. इनमें से एक खिलाड़ी तो डेब्यू मैच में ही ये कारनामा करने में कामयाब रहा.

रणजी ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है. खेल के शुरुआती दो दिनों में ही कई खिलाड़ियों के बल्ले से शानदार पारियां देखने को मिल चुकी हैं. इस दौरान 16 अक्टूबर 2025 को रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड के दूसरे दिन 5 बल्लेबाजों ने दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया. (PHOTO CREDIT- BCA)

अभिनव तेजराणा के अलावा ललित यादव भी चंडीगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक ठोकने में कामयाब रहे. ललित यादव ने 22 चौके और 4 छक्कों की मदद से 213 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 393 गेंदों का सामना किया, जिसके चलते गोवा की टीम पहली पारी में 566 रन बनाने में कायमाब रही. (PHOTO CREDIT- X)

आयुष दोसेजा ने भी दिल्ली की ओर से 209 रन की पारी खेलकर दोहरा शतक जमाया. उन्होंने ये पारी हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेली. आयुष दोसेजा ने इस पारी में कुल 279 गेंदें खेली और 25चौके-5 छक्के जड़े. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)

हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के सनत सांगवान ने भी दोहरा शतक जड़ा. सनत सांगवान ने 21 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 211 रनों की पारी खेली. खास बात ये है कि सनत सांगवान को इसी साल विराट कोहली ने अपना बैट गिफ्ट किया था. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)