How To Make Bal Mithai: पहाड़ों की शान बाल मिठाई! 1 महीने नहीं होती खराब…देखें शेफ की बताई रेसिपी

How To Make Bal Mithai: पहाड़ों की शान बाल मिठाई! 1 महीने नहीं होती खराब…देखें शेफ की बताई रेसिपी

आपको कोई पहाड़ी दोस्त है तो उसने कभी न कभी बाल मिठाई जरूर खिलाई होगी. थोड़ी ज्यादा मिठास से भरी ये स्वीट खोया से तैयार की जाती है. इसे आप घर पर भी बना सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं शेफ अप्रूव बाल मिठाई की रेसिपी.

सफेद दानों से लिपटी हुई बाल मिठाई कमाल की स्वादिष्ट लगती है. पहाड़ों में खासकर अल्मोड़ा में मिलने वाली बाल मिठाई की खासियत है कि इसे लोग घर के बने खोया से ही तैयार करते हैं. ये तकरीबन 1 महीने तक खराब नहीं होती है. इसके ऊपर लगी शुगर बॉल्स (इसे बाल दाना कहते हैं) की वजह से ही इसे बाल मिठाई कहा जाता है. माना जाता है कि 19वीं सदी के दशक में ये मिठाई अल्मोड़ा में ही बनना शुरू हुई थी.

भुने हुए मावा से तैयार बाल मिठाई खाने में हल्की स्टिकी और कैरेमल टेस्ट वाली होती है. यही इसकी खासियत है. अगर इसपर शुगर बॉल्स कोट न की जाएं तो देखने में बिल्कुल चॉकलेट लगती है. उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में ये काफी पॉपुलर है.तो चलिए देख लेते हैं शेफ कुणाल कपूर की बताई गई बाल मिठाई की रेसिपी.

  • बाल मिठाई
  • तैयारी का समय -5 मिनट
  • पकाने का समय -25 मिनट
  • सर्विंग-8

बाल मिठाई के इनग्रेडिएंट्स

चाशनी के लिए (1 कप चीनी/225 ग्राम), चीनी-280 ग्राम/लगभग 1 चौथाई कप, पानी-300 मिली/ लगभग 1 चौथाई कप.

खोया मिश्रण के लिए

घी-2 बड़े चम्मच, कसा हुआ खोया-1 किलो 8-1/2 कप, चीनी- 110 ग्राम/लगभग 1/2 कप, शुगर बॉल्स- 1 कप.

कैसे बनाएं बाल मिठाई?

  • सबसे पहले मोटी तली की लोहे की कड़ाही में आपको 1 से 2 चम्मच देसी घी डालकर पिघला लेना है.
  • कद्दूकस किए गए खोया को आप मीडियम गर्म कड़ाही में डाल दें और फिर इसे चलाते हुए पकाएं.
  • खोया को हल्की आंच पर धीरे-धीरे भूनना है जब तक कि ये एक अच्छे कैरेमल कलर (भूरे रंग) में न आ जाए.
  • दूसरी तरफ पैन में पानी को उबालने रखें और इसमें चीनी एड करके तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से न घुल जाए.
  • खोया जैसे-जैसे भुनता है ये कड़ाही से अलग होता जाता है. इसे लगातार चलाते रहें ताकि ये तली पर चिपके नहीं.

    Bal Mitahi Recipe

    Bal Mitahi Recipe

  • जब खोया अच्छी तरह से भुन जाए और इसका रंग गोल्डन हो जाए तो इसमें चीनी एड करें और फिर कैरेमल होने दें.
  • चीनी जितनी पिघलती जाएगी ये खोया के रंग को भी साथ में डार्क करती जाएगी और इससे ही मिठाई में स्टिकीनेस आती है.
  • जब खोया और चीनी पिघल जाएं तो तैयार की गई चाशनी भी इसमें मिलानी है और अच्छी तरह कलछी से मिलाएं.
  • खोया को चाशनी के साथ तब तक पकाना है जब तक कि ये बिल्कुल गाढ़ा मिश्रण न बन जाए.
  • एक कंटेनर में बटर पेपर बिछा लें और फिर इसमें थोड़ा सा देसी भी ग्रीस कर लें ताकि मिठाई चिपके नहीं.
  • अब मिश्रण को आप मोल्ड में डाल दें और हल्का टेबल पर थपथपा दें ताकि एयर पॉकेट निकल जाए और टेक्सचर एक जैसा हो जाए.
  • इस मिठाई को नॉर्मल रूम टेम्परेचर पर आपको 1 से 2 घंटे के लिए सेट होने देना है. बस पूरी तरह से इसे ठंडा हो जाने दें.
  • जब मिठाई सेट हो जाए तो बटर पेपर को हटाकर इसे लंबाई में बराबर टुकड़ों में काट लें.
  • इसका फाइनल स्टेप है आप सारे मिठाई के टुकड़ों को शुगर बॉल्स से अच्छी तरह से कोट कर लें.

    ये भी पढ़ें: गर्म हवाएं, तेज धूप…तपती गर्मी में बॉडी रहेगी नेचुरली कूल, बनाकर खाएं ये गोंद कतीरा दलिया

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More