500 Crore Club Movies: ‘धुरंधर’ से पहले इन 6 बॉलीवुड फिल्मों ने भी छापे 500 करोड़, 1 सुपरस्टार की 2 फिल्में शामिल
500 Crore Club Movies: अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाने वाली 7वीं बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. आइए जानते हैं कि इससे पहले हिंदी सिनेमा की किन 6 फिल्मों ने ये कारनामा किया है?
500 Crore Club Movies: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने अपनी रिलीज के 16वें दिन एक और बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. शनिवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी टोटल कमाई भारत में 538 करोड़ रुपये हो चुकी है. 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये भारत की 13वीं और बॉलीवुड की 7वीं फिल्म बन चुकी है. आइए एक नजर डालते है धुरंधर से पहले की उन 6 हिंदी फिल्मों पर जो 500 करोड़ी बनी थीं.
साल 2024 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म 'स्त्री 2' के जरिए तहलका मचाया था. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. भारत में इसकी टोटल कमाई 627.02 करोड़ रुपये हुई थी.
शाहरुख खान बॉलीवुड के इकलौत ऐसे एक्टर हैं, जिनकी दो फिल्मों ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. ये फिल्में हैं 'जवान' और 'पठान'. दोनों ही फिल्में साल 2023 में रिलीज हुई थीं. भारत में पठान ने 543 करोड़ रुपये और जवान ने 643.87 करोड़ रुपये कमाए थे.
2023 में ही सुपरस्टार रणबीर कपूर ने भी टिकट खिड़की पर बड़ा धमाका किया था. उनकी फिल्म 'एनिमल' ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए थे. एनिमल ने भारत में टोटल 556.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी.



