Dhurandhar:’धुरंधर’ के उजैर बलोच ने दिखाई वो 6 तस्वीरें, जो अब तक किसी ने नहीं देखी होंगी
Dhurandhar Film: 'धुरंधर' में उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में आदित्य धर की तारीफ की है.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. सैकनिल्क के मुताबिक भारत में इस फिल्म ने 16 दिनों में 516.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. विदेशों में भी धुरंधर का क्रेज काफी देखा जा रहा है. फिल्म में उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और कुछ शब्द भी लिखे हैं. ( Credit : danishpandor )
दानिश ने लिखा- "कुछ लोग अपने जुनून को खुलकर दिखाते हैं और कुछ लोग उसे शांति से अपने अंदर रखते हैं. बॉसमैन आदित्य धर सर बाहर से शांत और सहज हैं. लेकिन अंदर से उनका दिमाग हर पल सिनेमा में डूबा रहता है. कहानी कहने का उनका तरीका और साधारण से आगे कुछ नया दिखाने की सोच, हर सीन में साफ दिखाई देती है."
आगे लिखा "मुझे अभी भी याद है कि पिछले साल, खाने के मेज पर बैठकर, उन्हें बोलते हुए सुना था, जोर से नहीं, नाटकीय रूप से नहीं, बल्कि पूरे भरोसे के साथ उन्होंने कहा था कि वो भारतीय सिनेमा, दुनिया और सबसे महत्वपूर्ण दर्शकों को कुछ बड़ा देना चाहते हैं. वो एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो काम को बोलने देता है और चुपचाप रास्ता दिखाता है. आपके इस बड़े सपने का एक छोटा सा हिस्सा बन पाने के लिए आभारी हूं सर.”
इस तस्वीर में हवेली के बाहर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना और दानिश डायरेक्टर आदित्य धर के साथ खड़े हैं. वह किसी बात को काफी गहराई से सोचते हुए नजर आ रहे हैं. यहां भी अक्षय अपने किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान की ये तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं.



