Samay Raina: तलाक से 8-9 व्लॉग्स बना ही लोगे… ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने उड़ाया सौरव जोशी का मजाक

Samay Raina: तलाक से 8-9 व्लॉग्स बना ही लोगे… ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने उड़ाया सौरव जोशी का मजाक

Samay Raina: समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' एक बार फिर सुर्खियों में है. हर एपिसोड में एक्टर्स और सिंगर्स पहुंचते दिख रहे हैं. इसी बीच समय रैना के शो में यूट्यूबर सौरव जोशी पहुंचे हैं.

Samay Raina: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ जारी है, जिसके अबतक कई एपिसोड्स आ चुके हैं. साथ ही शो में बॉलीवुड एक्टर्स और सिंगर्स के अलावा कॉमेडियन और यूट्यूबर्स भी देखने को मिले हैं. अब इस बार लिस्ट में रैपर बादशाह और यूट्यबूर सौरव जोशी का नाम भी है, जिनका समय रैना ने खूब मजाक उड़ाया. हाल ही में सौरव जोशी ने शादी की है, उनकी पत्नी का नाम अवंतिका है, जिनकी शादी का फंक्शन बहुत चर्चा में रहा था. उनके शादी के एक-एक क्लिप वायरल हुए थे और कपल को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंचे यूट्यूबर से समय रैना ने शादी और व्लॉग को लेकर मजे लिए.

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का NEW-मेंबर्स के लिए एक नया एपिसोड YouTube पर आ गया है. इसमें YouTube व्लॉगर सौरव जोशी, रैपर बादशाह और राइटर हर्ष लिम्बाचिया शामिल हुए हैं. जब समय रैना ने सौरव जोशी का पैनल में वेलकम किया, तो उन्होंने उन्हें एक मजाकिया चेतावनी दी. पहले तो कॉमेडियन ने सौरव जोशी को उनकी हालिया शादी के लिए बधाई दी, लेकिन बातचीत के दौरान शादी और तलाक से जुड़े मजाक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. जिसका क्लिप अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

सौरव को क्या बोल गए समय रैना?

दरअसल समय रैना ने सौरव जोशी की शादी को लेकर मजे लिए, पर वो बादशाह पर तंज कसते दिख रहे थे. सौरव का स्वागत करते हुए, समय ने कहा, ”सौरव भाई, आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई, आपकी शादी हुई है, नई नई. इतनी कम उम्र में आपने शादी की. मुझे उम्मीद है कि चले. इसके बाद समय ने बादशाह का मजक उड़ाया, जिनकी पहली शादी तलाक में खत्म हुई थी, और कहा- ”नहीं, सबकी नहीं चलती.” हालांकि, समय रैना इतने में ही रुके नहीं. वो आगे सौरव को कहते हैं- ”उनकी शादी नहीं भी चली, तो भी वह तलाक को व्लॉग कंटेंट में बदल सकते हैं. और उससे पैसे कमा सकते. कहते दिखे- अगर नहीं भी चलें तो तलाक से 8-9 व्लॉग बना लेंगे.”

सौरव जोशी रोज व्लॉग बनाते हैं, जो अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी रोज की जिंदगी को लोगों के सामने रखते हैं. हाल ही में अवंतिका भट्ट से शादी की. उनकी शादी ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई. यहां तक कि शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए थे. अब इस एपिसोड के बाद भी सौरव वाले क्लिप इंटरनेट पर छा गए हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More