25 साल पहले आई शाहरुख खान की फिल्म का वो सीन, जो 7 साल बाद जेठालाल के लिए सच साबित हुआ

25 साल पहले आई शाहरुख खान की फिल्म का वो सीन, जो 7 साल बाद जेठालाल के लिए सच साबित हुआ

Shah Rukh Khan And TMKOC Jethalal Movie: एक फिल्म में शाहरुख खान ने एक्टर दिलीप जोशी यानी जेठालाल को कुछ ऐसा कहा था, जो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उनके लिए सच साबित हुआ. सालों बाद फिल्म का सीन वायरल हो रहा है.

Shah Rukh Khan And Dilip Joshi Movie: सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का रोल करने वाले एक्टर दिलीप जोशी इस शो से पहले कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं. वो शाहरुख खान के साथ भी कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं. अब से 25 साल पहले यानी साल 2001 में आई SRK की फिल्म ‘वन टू का फोर’ में भी दिलीप जोशी दिखे थे. इस फिल्म में शाहरुख ने दिलीप के लिए कुछ ऐसा कहा था, जो आगे चलकर सच हुआ था.

दरअसल, उस फिल्म में दिलीप जोशी के किरदार का नाम चंपक था. एक सीन में शाहरुख खान सीढ़ियों से उतर रहे होते हैं और दिलीप सीढ़ियों के नीचे बिस्तर लगाकर सो रहे होते हैं. शाहरुख टकराकर गिर जाते हैं, जिसके बाद वो कहते हैं, “चंपक की औलाद, कितनी बार कहा है कि सीढ़ियों के सामने बिस्तर मत लगाया कर.” शाहरुख की कही गई ये बात इस फिल्म के आने के 7 साल बाद दिलीप जोशी के लिए सच साबिच हुई है.

कैसे ‘वन टू फोर’ का सीन सच हुआ?

दरअसल, साल 2008 में टीवी पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शुरू हुआ था. इस शो में दिलीप जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं और इसमें उनके पिता के कैरेक्टर का नाम चंपक ही है. पूरा नाम चंपकलाल गडा. इस शो में चंपकलाल गडा का किरदार एक्टर अमित भट्ट निभाते हैं. सालों बाद ‘वन टू फोर’ फिल्म का वो सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

‘वन टू फोर’ फिल्म का वायरल सीन

View this post on Instagram

A post shared by LaziGuyFilms (@laziguyfilms)

ये भी पढ़ें-

टॉप 5 से बाहर अनुपमा, क्योंकि सास का भी बुरा हाल, जानिए किस शो ने नंबर 1 की गद्दी पर किया कब्जा

रणबीर की 4000 करोड़ी रामायण से भिड़ेंगे रजनीकांत? जेलर 2 की दिवाली पर बड़ी तैयारी

दिलीप जोशी साल 2008 से लगातार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का हिस्सा हैं. जेठलाल के रोल में उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है. इस शो और किरदार के जरिए वो घर-घर में फेमस हैं. आज लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और शो के नाम से ज्यादा जानते हैं. 18 सालों से ये शो लोगों को हंसा रहा है. ये भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज की लिस्ट में शामिल है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More