Guess Who: एक रिजेक्शन और गंजा हो गया था ये एक्टर… स्ट्रगल की दास्तां सुन पसीजा फैंस का दिल

Guess Who: एक रिजेक्शन और गंजा हो गया था ये एक्टर… स्ट्रगल की दास्तां सुन पसीजा फैंस का दिल

Bollywood Struggle: बॉलीवुड की जिंदगी लोगों को जितनी पसंद है, उतना ही इस लाइमलाइट में घुसना मुश्किल है. एक्टर्स हर दिन काफी स्ट्रगल करते हैं. हाल ही में एक मशहूर एक्टर ने बताया कि रिजेक्शन की वजह से उन्होंने अपने सारे बाल काट दिए थे.

बॉलीवुड में एक्टर्स के स्ट्रगल की आपने कई कहनियां सुनी होगीं. ये ग्लैमर की दुनिया दूर से जितनी खूबसूरत लगती है, पास से इसका हिस्सा बनना उतना ही मुश्किल काम है.

हम बात कर रहे हैं एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की. सिद्धांत इस वक्त इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में से एक ही दौड़ में शामिल हैं. वो एक बेहद काबिल एक्टर हैं.

सिद्धांत की फिल्म दो दीवाने सहर में जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म में सिद्धांत के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं. दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

सिद्धांत ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल पर बात की. उन्होंने बताया कि एक दौर था जब रिजेक्शन ने उन्हें इतना परेशान किया कि उन्होंने अपने सारे बाल काट लिए.

सिद्धांत ने कहा- मैंने बहुत मेहनत की, लेकिन एक दिन कास्टिंग वाले ने कॉल कर के बताया कि मुझे रोल नहीं मिलेगा, क्योंकि प्रोड्यूसर ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था.

'मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा तो उसने मुझे कहा कि कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते.' प्रोड्यूसर ने कहा कि आप बाल स्ट्रेट करवा के आओ, लेकिन जब वो स्ट्रेट करवा के आए तो डायरेक्टर ने कहा- ज्यादा स्ट्रेट हो गया और वो फिर रिजेक्ट हो गए.

सिद्धांत ने बताया कि इसके बाद उनको इतना हर्ट हुआ कि उन्होंने अपने सारे बाल काट दिए. ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा फेज था.