शहनाज गिल से नोरा फतेही तक, बिग बॉस से चमकी इन 6 स्टार्स की किस्मत, सलमान खान संग काम करने का मिला मौका

शहनाज गिल से नोरा फतेही तक, बिग बॉस से चमकी इन 6 स्टार्स की किस्मत, सलमान खान संग काम करने का मिला मौका

सलमान खान का बिग बॉस देश का नंबर 1 रियलिटी शो है. इसमें कई सारे कंटेस्टेंट्स आते हैं और अपना नाम कमाते हैं. कुछ लकी कंटेस्टेंट्स इसमें ऐसे होते हैं जिन्हें सलमान खान संग काम करने का मौका भी मिलता है.

इसमें कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए ही फैंस बेकरार रहते हैं. वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस में भाग लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स इतने लकी होते हैं कि उन्हें भी सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 6 कंटेस्टेंट्स के बारे में जो सलमान खान संग काम कर चुके हैं.

अश्मित पटेल और सलमान खान काफी गहरे दोस्त हैं और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध भी है. वे सलमान खान की बहन अल्वीरा खान को अपनी राखी बहन मानते हैं. अश्मित पटेल ने बिग बॉस के सीजन 4 में हिस्सा लिया था. वे बाद में सलमान खान की फिल्म जय हो में भी उनके खास दोस्त के रोल में नजर आए थे.

शहनाज गिल की बात करें तो वे फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं. पहले वे सिर्फ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का ही हिस्सा थीं. वहीं इसके बाद वे सलमान खान के शो में आईं और खूब पॉपुलर हो गईं. एक्ट्रेस ना सिर्फ सलमान खान की खास बनीं बल्कि उन्होंने सलमान के साथ किसी का भाई किसी की जान फिल्म में भी काम किया था.

सना खान भले ही अब ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से काफी दूर हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वे सलमान खान के शो बिग बॉस के 6वें सीजन में आई थीं और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी थी. बाद में सना खान ने भाईजान की फिल्म जय हो में भी काम किया था.

संतोष शुक्ला की बात करें तो वे बिग बॉस के सीजन 6 में नजर आए थे. वे उस दौरान अपने अंदाज की वजह से काफी पॉपुलर भी रहे थे. बाद में संतोष को सलमान के साथ कुछ फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला. दोनों ने साथ में दबंग 3 और जय हो जैसी फिल्म में काम किया था.