Spider Man Box Office: 11 दिनों में तोड़ डाले हॉलीवुड के सभी रिकॉर्ड, अब 500 करोड़ से 4 कदम दूर स्पाइडर मैन

Spider Man Box Office: 11 दिनों में तोड़ डाले हॉलीवुड के सभी रिकॉर्ड, अब 500 करोड़ से 4 कदम दूर स्पाइडर मैन

हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने 11 दिनों में बड़ा कमाल किया है. इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में ऐसी ताबड़तोड़ कमाई की है कि भारत में हॉलीवुड फिल्मों के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए हैं.

Spider Man Brand New Day Box Office Day 11: हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को आए हुए अभी 11 दिन ही हुए हैं. इस दौरान ही फिल्म ने भारत में अब तक के इतिहास के हॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार गया है. दुनियाभर में तो ये फिल्म अच्छी कमाई कर ही ले जा रही है साथ ही भारत में भी इसका दमदार कलेक्शन देखने को मिला है. फिल्म ने पहले वीकेंड में ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड चुटकियों में चकनाचूर कर दिए थे. फिल्म 500 करोड़ का कलेक्शन करने से जरा सा दूर है और अगले दिन ही इस आंकड़े को पार करने वाली पहली हॉलीवुड मूवी बनेगी.

अब इस फिल्म ने भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए ज्यादा समय नहीं लिया है. फिल्म ने 11 दिनों में ही करीब 500 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. इसी के साथ फिल्म ने एवेंजर्स एंडगेम और अवतार वे ऑफ वाटर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ डाला है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 11 दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा है.

11 दिनों में स्पाइडर मैन ने कितने कमाए?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में अपने दमदार कलेक्शन से चौंका दिया था और इस बात का संकेत भी दे दिया था कि ये सिनेमाघरों में बड़ा कमाल करने के लिए आई है. फिल्म को 4 दिनों का एक्स्टेंडेड वीकेंड मिला था. इस दौरान फिल्म ने 265 करोड़ से 270 करोड़ के बीच कमाई कर ली थी. इसके बाद भी फिल्म की कमाई जारी रही और दूसरे वीकेंड में एक बार फिर से फिल्म कमाल का प्रदर्शन करती नजर आई.

ये भी पढ़ें- DC Box Office: शानदार जा रहा 600 करोड़ी कुली के डायरेक्टर लोकेश कनगराज का एक्टिंग डेब्यू, वामिका गब्बी भी छाईं

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 दिनों में नेट कलेक्शन के मामले में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने 415.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्राॉस कलेक्शन के मामले में 496.86 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म विदेशों में भी बंपर कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में 16000 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. अभी तो फिल्म को सिनेमाघरों में लंबा सफर तय करना है. ऐसे में देखना रोचक होगा कि ये फिल्म आने वाले वक्त में सिनेमाघरों में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाने में सफल होती है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More