Sunny Deol Movies: 6 महीने में 5 फिल्में… ‘बॉर्डर 2’ के बाद फिर दहाड़ने आ रहे सनी देओल, अपकमिंग पिक्चर्स की लिस्ट देख लीजिए

Sunny Deol Movies: 6 महीने में 5 फिल्में… ‘बॉर्डर 2’ के बाद फिर दहाड़ने आ रहे सनी देओल, अपकमिंग पिक्चर्स की लिस्ट देख लीजिए

Sunny Deol Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के पास काम की कोई कमी नहीं है. इस साल लगभग 6 महीने में उनकी 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. चलिए उनकी अपकमिंग फिल्मों के नाम और उनकी रिलीज डेट जानते हैं.

Sunny Deol Upcoming Movies: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 473 करोड़ रुपये की कमाई की. सनी देओल का अंदाज इस फिल्म में लोगों को काफी पसंद आया. इस फिल्म के बाद अब लोगों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है. ऐसे में सवाल उठता है कि ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब क्या? यानी अब सनी किस फिल्म में नजर आएंगे. जवाब है कि सनी पाजी ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब इस साल एक नहीं बल्कि पांच-पांच फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

सनी देओल ने इस साल लोगों को एंटरटेन करने का पूरा इंतजाम कर लिया है. इस साल जो उनकी पांच फिल्में आने वाली हैं, वो लगभग 6 महीने के अंदर रिलीज होने वाली है. चलिए एक-एक करके उन पांच फिल्मों के बारे में जानते हैं.

गबरू

लिस्ट में पहला नाम है ‘गबरू’ का, जिसे शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है. पहले ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि, 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली है. ऐसे में अगर ‘गबरू’ 13 मार्च को रिलीज होती तो उसे नुकसान होता. ऐसे में कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई कि अब ये फिल्म 13 मार्च को नहीं बल्कि 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

इक्का

सनी देओल और अक्षय खन्ना की भी साथ में एक फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है ‘इक्का’. ये फिल्म थिएटर में नहीं नेटफ्लिक्स पर आएगी. कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर सामने आया थ, जिससे पता चला था कि ये एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि जून में ये फिल्म रिलीज होगी.

Sunny Deol Upcoming Movies List

सूर्या

‘सूर्या’ के नाम से भी सनी देओल की एक्शन फिल्म आने वाली है, जिसका डायरेक्शन एम. पद्मकुमार ने किया है. इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और माना जा रहा है कि जुलाई तक ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.

लाहौर 1947

एक नाम आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ का भी है, जिसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. ये फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है. सनी देओल के साथ इसमें प्रीति जिंटा भी नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें-

इस फिल्म में ऐसा क्या था कि नाम लेते ही ट्रोल हो गईं आलिया भट्ट? क्या है गॉन गर्ल की कहानी?

राम गोपाल वर्मा ने ईरान-इजराइल जंग से जोड़ा धुरंधर 2-टॉक्सिक का क्लैश, लोगों ने कर दिया ट्रोल, कहा- ये पागल हो गया है

रामायण

लिस्ट में आखिरी नाम है नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का, जो दिवाली (नवंबर) पर रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर इसमें भगवान राम के रोल में दिखने वाले हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे. ये दो पार्ट की फिल्म है. पहला पार्ट इस साल और दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा.